
आने वाला सप्ताह कई बड़े स्मार्टफोंस का गवाह बनने वाला है। इस हफ्ते इंडिया में जहां एक नए मोबाइल ब्रांड की एंट्री हो रही है वहीं दूसरी ओर टेक मंच पर वीवो और ओपो के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन आ रहे हैं। 21 सितंबर से 27 सितंबर के बीच भारत में जहां Lava Virat Curve 5G, OnePlus N6 Lite और Mivi One 5G लॉन्च होंगे। वहीं विदेशी बाजार में vivo X500 series और OPPO Find X10 series सहित 11000mAh बैटरी वाला फोन Honor X9e Pro पेश होगा। इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Virat Curve 5G
लॉन्च डेट – 21 सितंबर
लावा विराट कर्व 5जी फोन 21 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। यह 3D Curved AMOLED डिस्प्ले वाला फोन है जिसमें 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह 5जी फोन Rear Mini Display के साथ लाया जा रहा है। बैक पैनल छोटी सी डॉट मैट्रिक्स स्क्रीन लगी है जिसमें बैटरी, टाइम और नोटिफिकेशन्स सहित ईमोजी और कस्टम मैसेज चलाए जा सकते हैं। फोन में 6GB RAM और MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगा है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX753 कैमरा और पावर बैकअप के लिए 6000mAh battery दी गई है।
vivo X500 series
लॉन्च डेट – 21 सितंबर (चीन)
अपने कैमरा के लिए फेमस वीवो की ‘एक्स500 सीरीज’ 21 सितंबर को चाइना में एंट्री लेने जा रही है। इस सीरीज के तहत vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max लॉन्च होंगे। ये अपकमिंग वीवो फोन लेटेस्ट MediaTek चिपसेट पर लाए जा रहे हैं। वीवो एक्स500 में जहां Dimensity 9600M प्रोेसेसर दिया जाएगा वहीं वीवो एक्स500 प्रो मैक्स को Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। इन मोबाइल्स में बड़ी बैटरी के साथ ही 16GB RAM और 200MP Camera भी देखने को मिलेगा। स्मार्टफोंस की फुल डिटेल 21 सितंबर को ही सामने आएगी।
OnePlus N6 Lite
लॉन्च डेट – 22 सितंबर
इस सप्ताह 22 सितंबर को वनप्लस एन6 लाइट भारत में लॉन्च होगा। यह सबसे सस्ता OnePlus फोन बनकर आएगा। इसमें 7000mAh battery दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। इस नए मोबाइल को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर Aqua Touch फीचर भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल बॉडी पर बनाया गया है जिसके चलते जमीन पर गिरने के बाद भी फोन टूटेगा नहीं। इस वनप्लस फोन में Google Gemini के साथ ही AI Clear Face और AI Eraser जैसे एआई फीचर भी मिलेंगे।
OPPO Find X10 series
लॉन्च डेट – 22 सितंबर (चीन)
ओपो फाइंड एक्स10 सीरीज भी इस सप्ताह लॉन्च होने जा रही है। 22 सितंबर को चाइना में ओपो ईवेंट होगा जिसके मंच से OPPO Find X10, OPPO Find X10 E और OPPO Find X10 Pro Max लाए जाएंगे। सीरीज के सबसे बड़े मॉडल यानी फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट लगाया जाएगा। यह मोबाइल जहां 200MP+200MP+200MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है वहीं ओपो फाइंड एक्स10 में 200MP+200MP कैमरा दिए जाने की चर्चा है। इस अपकमिंग ओपो मोबाइल्स में LTPO OLED पैनल पर बनी स्क्रीन दी जाएगी। वहीं पावर बैकअप के लिए 8000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है।
Mivi One 5G
लॉन्च डेट – 24 सितंबर
इस सप्ताह नया मोबाइल ब्रांड Mivi भारतीय बाजार में कदम रखने जा रहा है। नई कंपनी के साथ ही इंडियन कस्टमर्स को चुनने के लिए एक और नया विकल्प मिल जाएगा। मिवी ब्रांड का पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G होगा जिसे मिडबजट सेग्मेंट में ही लाया जाएगा। कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि यह नया 5जी फोन Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी प्योर एंड्रॉयड ओएस पर लेकर आ रही है जिसमें थर्डपार्टी ऐप्स नहीं मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
Honor X9e Pro
लॉन्च डेट – 22 सितंबर (मलेशिया)
ऑनर एक्स9ई प्रो 24 सितंबर को लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन को 11000mAh battery पर लाया गया है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। Honor X9e Pro 5G फोन में 10000nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन दी गई है। यह मोबाइल Ultra-Bounce Anti-Drop Technology 4.0 पर बना है जिसके चलते पत्थर से टकराने पर भी फोन टूटेगा नहीं। वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन Honor X9e Pro में 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा।
























