
कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि रिलायंस जियो अपने हाई-स्पीड फाइबर-टू-होम (FTTH) जियो गीगाफाइबर को ऑफिशियल तौर पर 12 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। इस लॉन्च की घोषणा कंपनी अपनी वार्षिक जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान कर सकती है। हालांकि, रिलायंस ने इस साल की AGM में क्या होगा इसे लेकर कोई हिंट नहीं दिया है। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी अपना नया Jio फोन लेकर आ रही है।
अपकमिंग जियोफोन इस बार मीडिया टेक चिपसेट से लैस होगा। जियो का यह फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में आएगा। मीडियाटेक के वायरलेस कम्युनिकेशन बिजनेस यूनिट के जनरल मैनेजर टी एल ली ने इकनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने बताया ‘4G फीचर फोन पर काम चल रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि डिवाइसेज जल्द उपलब्ध होंगे। हम टेलिकॉम कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम KaiOS के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं।’ इसे भी पढ़ें: शाओमी एक बार फिर बना स्मार्टफोन ब्रांड का किंग, जानें दूसरी कंपनियों का हाल
मीडिया टेक पहले Lyf ब्रांड के अंदर सस्ते एंडरॉय गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड 4G VoLTE स्मार्टफोन लाने के लिए रिलायंस रिटेल के साथ मिलकर काम कर रही थी। एग्जिक्यूटिव ने बताया कि स्मार्ट फीचर फोन यहां काफी प्रासंगिक हो रहे हैं। इसे भी पढ़ें: 3 साल से भी कम समय में Reliacne Jio बना नंबर 1, बनाया इतिहास
बता दें कि शाओमी ने इस साल की दूसरी तिमाही में 28 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ नंबर 1 पोजिशन पर कब्जा जमाया है। स्मार्टफोन मार्केट के अलावा अगर बात करें फीचर फोन सेगमेंट की तो यहां पर रिलायंस जियो का दबदबा रहा। जियो ने इस साल की दूसरी तिमाही में 28 फीसदी मार्केट शेयर हासिल किया। वहीं, सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 21 फीसदी और लावा का मार्केट शेयर 12 फीसदी रहा है। फीचर फोन सेगमेंट में इंटेल का मार्केट शेयर 10 फीसदी रहा, जबकि नोकिया की बाजार हिस्सेदारी 9 फीसदी रही।


















