8100mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ नया स्मार्टफोन Honor X7e Plus 4G ग्लोबली लॉन्च

ऑनर ने पिछले महीने जुलाई में 8100mAh battery और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर की पावर वाला Honor X7e Plus 5G फोन ग्लोबल मंच पर पेश किया था। कतर में यह स्मार्टफोन 26 हजार रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया था। वहीं अब कंपनी इस मोबाइल का LTE मॉडल भी ले आई है। ब्रांड की ओर से Honor X7e Plus 4G स्मार्टफोन पेश कर दिया गया है जिसमें बड़ी बैटरी, एआई फीचर्स और वॉटरप्रूफिंग दी गई है।
Honor X7e Plus 4G डिटेल्स
ऑनर एक्स7ई प्लस 4जी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.9गीगाहर्ट्ज से लेकर 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
Honor X7e Plus 4G को कंपनी ने ग्लोबल वेबसाइट के जरिये 6GB RAM पर पेश किया है। यह मोबाइल Honor RAM Turbo तकनीक से लैस है। यह टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन की 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत दी सकती है। बताते चलें कि फिलहाल यह ऑनर फोन 256GB Storage के सिंगल मेमोरी ऑप्शन में भी पेश हुआ है। ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में NFC का सपोर्ट भी दिया गया है।
ऑनर एक्स7ई प्लस 4जी फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगाई गई बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 8100mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो सिंगल चार्ज में लगातार कई घंटों तक काम कर सकती है। ऑनर ने इस फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं Honor X7e Plus 4G स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W SuperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।
ऑनर एक्स7ई प्लस 4जी स्मार्टफोन में 1592 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.87-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल डिस्प्ले टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1020nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इस सस्ते मोबाइल में Low Blue Light और Dynamic Dimming जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं जिनके चलते ज्यादा देर तक मोबाइल चलाने से आंखों को होने वाले नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Honor X7e Plus 4G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ऑनर स्मार्टफोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। दिलचस्प बात यह है कि IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग प्राप्त होने के चलते इस फोन से पानी के अंदर भी वीडियो बनाई जा सकती है।
ऑनर एक्स7ई प्लस 4जी स्मार्टफोन SGS सर्टिफाइड ड्यूरेबल बॉडी पर पेश किया गया है जो कंपनी के दावेनुसार 2.5 मीटर की हाईट से गिरने के बाद भी टूटेगा नहीं। पानी के साथ ही गर्म लिक्विड या तेल इत्यादि में गिरने पर भी यह मोबाइल सेफ रह सकता है। बताते चलें कि Honor X7e Plus में डेडिकेटेड AI Button भी लगाया गया है जो सिंगल टैप में कई एडवांस एआई फीचर्स का एक्सेस देता है।
Honor X7e Plus 4G स्मार्टफोन को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर 6जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है जो अगल अलग मार्केट्स में डिफरेंट रेट पर बिकेगा। कलर मॉडल्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को Sunrise Orange, Desert Gold और Velvet Black कलर्स में पेश किया गया है। इंडिया में फिलहाल यह स्मार्टफोन नहीं लाया जाएगा और ग्लोबल प्राइस हम अनाउंस होते ही यहां अपडेट कर देंगे।