
वीवो कंपनी ‘वाई’ सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। ब्रांउ की ओर से हालांकि अभी तक ऐसे किसी नए या अपकमिंग मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, एक ताजा लिस्टिंग कंपनी vivo Y500k स्मार्टफोन सामने आया है। वीवो वाई500 सीरीज के तहत अभी कई डिफरेंट मॉडल लाए जा चुके हैं और अब वाई500के भी जुड़ने वाला है।
vivo Y500k डिटेल्स
वीवो वाई500के स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में शामिल गया है। इस लिस्ट को टेकआउटलुक वेबसाइट ने स्पॉट किया है। इस लिस्ट में फोन के मार्केटिंग नेम vivo Y500k का खुलासा हो गया है। वहीं मोबाइल का मॉडल नंबर V2617A बताया गया है। फिलहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च से जुड़ी अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर पुख्ता हो गया है कि वीवो वाई500के जल्द ही टेक मार्केट में दस्तक देने वाला है।
Vivo Y500 ग्लोबल मॉडल
vivo Y500k की अतिरिक्त जानकारी तो अभी पर्दे के पीछे ही है लेकिन यहां आप दो महीने पहले यानी जुलाई में लॉन्च हुए इसी सीरीज के vivo Y500 स्मार्टफोन की डिटेल्स पढ़ सकते हैं। यह वीवो फोन ग्लोबल मार्केट में Unisoc T7300 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था जो 8GB RAM सपोर्ट करता है। कंपनी इसे 128GB और 256GB स्टोरेज पर लेकर आई थी। यह वीवो 4जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
Vivo Y500 स्मार्टफोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह पंच होल स्टाइल वाली डिस्प्ले AMOLED पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन को लो ब्लू लाइट का सर्टिफिकेट भी प्राप्त है और यह मोबाइल इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। इसे IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है जो फोन को डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देती है।
वीवो वाई500 बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 8100mAh बैटरी लगाई गई है जो सिंगल चार्ज में कई घंटों का बैकअप दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए Vivo Y500 4G को 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके जरिये दूसरे स्मार्टफोन चार्ज हो सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y500 4G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP Sony IMX852 मेन सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3000mm वैपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी लगा हुआ है।











