
OPPO ने मई महीने में भारत में अपनी नई शुरूआत करते हुए Reno Series को इंडियन मार्केट में पेश किया था। बेहद ही अनूठे डिजाईन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस सीरीज़ के तहत OPPO Reno स्टैंडर्ड मॉडल और Reno 10x Zoom एडिशन लॉन्च किए जा चुके हैं। Oppo Reno को भारतीय यूजर्स द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। वहीं अब एक खबर यह भी सामने आ रही है कि ओपो जल्द ही Oppo Reno सीरीज़ के तहत अपना तीसरा डिवाईस भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Oppo Reno सीरीज़ से जुड़ी यह जानकारी न्यूज एजेंसी IANS के माध्यम से सामने आई है। एजेंसी रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक कंपनी Oppo इंडिया में अपनी Reno सीरीज़ को बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। मौजूदा दो फोन मॉडल हिट होने के बाद कंपनी इस सीरीज़ के तहत तीसरा फोन मॉडल भी लॉन्च करने वाली है। यह नया Oppo Reno फोन दिवाली के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक नए Oppo Reno फोन को इंडियन मार्केट में 40,000 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
कीमत और उपलब्धता
अगर बात करें कीमत की तो Oppo Reno 10X Zoom एडिशन के 6जीबी रैम व 128जीबी 39,990 रुपए और/ 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,990 रुपए है। वहीं, Oppo Reno स्टैंडर्ड वर्जन के 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 32,990 रुपए है।
सबसे खास है कैमरा डिजाइन
दोनों ही फोन में फुल व्यू डिसप्ले दी गई है और सेल्फी कैमरे की जगह एक अलग डिजाइन का पॉप-अप कैमरे दिया है। इस नए कैमरे को ‘शार्क फिन पॉपअप’ नाम दिया गया है। अभी तक ये पॉप-अप कैमरे चौकोर आकार में दिए जाते थे जो फोन बॉडी से उपर उठकर बाहर निकलते थे। लेकिन ओपो रेनो का पॉप-अप कैमरा भी काफी अलग है। यह पॉप-अप कैमरा तिकोने आकार में होगा तथा उपरी पैनल पर लंबी स्लाइड पर दिया जाएगा। सेल्फी के कमांड देने पर यह एक साइड से उपर उठेगा और इसी साइड पर कैमरा सेंसर लगा होगा।
OPPO Reno 10x Zoom
ओपो रेनो 10एक्स ज़ूम एडिशन की बात करें तो इसमें 6.6-इंच एमलोड डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 टॉप पर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में रियर पर तीन कैमरा दिया गया है। फोन के रियर में 48एमपी प्राइमरी सेंसर एफ/1.7 अपर्चर, 8एमपी एफ/2.2 सेकंडरी शूटर और 13एमपी एफ/3.0 थर्ड स्नैपर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
एंडरॉयड पाई आधारित यह फोन कलरओएस 6 पर कार्य करता है और इसे क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन वीओओसी 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,065एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 6जीबी / 8जीबी रैम के साथ 128जीबी / 256जीबी की स्टोरेज दी गई है। वहीं, कननेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुअल सिम स्लॉट, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ए-जीपीएस है।
Oppo Reno
अगर बात करें Oppo Reno के स्टैंडर्ड मॉडल की बात है तो इस फोन में 6.4-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले है जो पूरी तरह से बेज़ल लेस है। इसमें आपको किसी भी तरह का कोई नॉच देखने को नहीं मिलेगा। इसका सेल्फी कैमरा सबसे अलग है। पॉपअप तो है लेकिन तिरछे स्टाइ में खुलता है। फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे 48-मेगापिक्सल (आईएमएक्स586) + 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरा है जो एआई से लैस है।
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर कार्य करता है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित यह फोन कलर ओएस 9 पर कार्य करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। वहीं इसका एक 8जीबी रैम वाला मॉडल है जो 256जीबी की स्टोरेज के साथ आता है।




















