लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखा TVS का नया Electric Scooter, जल्द करेगा धमाकेदार एंट्री

Join Us icon

TVS उन ऑटो कंपनियों में से एक है जिन्होंने ईवी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी जाहिर करने के लिए आक्रामक योजना बनाई है। इसी उद्देश्य TVS Motor ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए BMW के साथ हाथ मिलया है। इस साझेदारी के तहत टीवीएस मोटर इलेक्ट्रिक व्हीकल को बनाएगी और साथ ही एक्सपोर्ट में भी मदद करेगी। इसके अलावा, दोनों कंपनियां मिल कर कथित तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को भी डेवलप कर सकती है। वहीं, इस बीच TVS iQube की सफलता के बाद कंपनी जल्द ही इंडिया में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। दरअसल, कंपनी के नए Electric Scooter को लॉन्च से पहले सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

TVS electric scooter

दरअसल, तमिलनाडु के होसुर में टीवीएस निर्माण सुविधा के पास राइड टेस्टिंग के दौरान टीवीएस के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को स्पॉट किया गया है। इस स्कूटर की तस्वीरें automotive enthusiast V Mathpati ने क्लिक की है। तस्वीरों में ई-स्कूटर के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। तस्वीरों के अनुसार इस स्कूटर के रियर पर एक कैरियर है, जो बी2बी और बी2सी स्पेस में डिलीवरी के लिए दिया जाता है। माना जा रहा है कि इस स्कूटर को कंपनी कार्गो सामान लोड और डिलीवर करने वालों के लिए पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: Ola S1 या Simple One: जानें कौनसा Electric Scooter आपके लिए है बेस्ट?

वहीं, TVS के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में कम से कम बॉडी पैनल के साथ सोबर स्टाइल दिखाई दे रहा है। ऐसा प्रतीत होता है इसमें 12-इंच के पहिए दिए जाएंगे जो कि कार्गो के दौरान अच्छा नियंत्रण देते हैं। हालांकि, अभी TVS के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेक्स उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन, माना जा रहा है कि इसमें iQube जैसे फीचर्स हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: बाप रे! एक बार फिर Electric Scooter में लगी आग, देखें- कैसे धू-धू कर उठने लगा धुआं

TVS iQube electric scooter Price

कोच्चि में इसकी ऑन-रोड कीमत 1,23,917 रुपए है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर के चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध कराया गया है। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को 5,000 रुपए की कीमत चुकानी पड़ेगी। TVS का बैटरी से चलने वाला यह स्कूटर 4.4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है और यह मोटर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 4.2 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here