रोडलार्क इलेक्ट्रिक साइकिल लॉान्च, 25 किमी स्पीड के साथ 100 किमी की रेंज

Join Us icon

भारत में घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी नेक्सज़ू मोबिलिटी ने अपनी रोडलार्क इलेक्ट्रिक साइकिल को पेश किया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस रेंज के साथ यह इलेक्ट्रिक साइकिल किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को चुनौती दे सकती है क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रेंज होती है। आइए आगे आपको Roadlark electric cycle के बारे में और जानकारी देते हैं।

टॉप स्पीड और रेंज

बीएलडीसी 250w 36v मोटर द्वारा संचालित नेक्सज़ू रोडलार्क का दावा है कि पेडल-असिस्ट मोड में इसे रिचार्ज के लिए वापस प्लग इन करने से पहले 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी का यह भी दावा है कि रोडलार्क की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। वहीं, इसे 3-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: हीरो वाली एंट्री करेंगे Hero मोटोकॉर्प के इस ब्रांड के Electric Bike और Scooter, जानें क्या होगा खास

roadlark

Nexzu Mobility के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पंकज तिवारी का कहना है कि हम रोमांचित हैं कि रोडलार्क ई-साइकिल क्षेत्र में एक सफल प्रोडक्ट है। यह ई-साइकिल 100 किलोमीटर की रेंज देती है। अपने शानदार फीचर्स के कारण रोडलार्क ई-साइकिल का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करने को बढ़ावा देती है और हमें उम्मीद है कि आने वाले सालों में यह पेट्रोल स्कूटर और मोपेड की जगह ले सकती है।

कहां से खरीदें

नेक्सज़ू मोबिलिटी मदुरै, गुरुग्राम, कर्नाटक के विजयपुरा, अहमदाबाद, हरियाणा के बल्लभगढ़, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ जैसे शहरों में अपने डीलरशिप नेटवर्क को बढ़ा रही है। इसके अलावा लोग कंपनी की साइट http://Nexzu.in से भी कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा नेक्सजू मोबिलिटी ने डिलीवरी कंपनियों के लिए रोडलार्क ई-साइकिल का कार्गो एडिशन भी लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक साइकिल का उपयोग करके डिलीवरी के वैश्विक इंट्रेस्ट को अपनाने के लिए कंपनी पहले से ही बड़ी डिलीवरी कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 1,699 रुपये महीना देकर घर ले जाईये 200km रेंज वाली यह शानदार Electric Bike, मिलेगी 7 साल की वारंटी!

लेटेस्ट वीडियो

प्राइस

अगर बात करें प्राइस की तो कंपनी ने 44,083 रुपए में Roadlark electric cycle को पेश किया है। इस ई-साइकिल को कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है। वहीं, Roadlark Cargo वेरिएंट की कीमत 46,422 रुपए है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here