लॉन्च से पहले ही सामने आई Nokia 1.3 की स्पेसिफिकेशन्स, 23 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Nokia आने वाली 23 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस MWC 2020 में हिस्सा लेने वाली है। कंपनी इस बड़े मंच से अपने नए स्मार्टफोंस और लेटेस्ट तकनीक को पेश करेगी। कंपनी ने हालांकि अभी तक लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन कहा जा रहा है कि 23 फरवरी को कंपनी Nokia 8.2 4G, Nokia 5.2, Nokia 1.3 और Nokia 400 4जी फीचर फोन पेश कर सकती है। इन स्मार्टफोंस को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं और अब इसी कड़ी में लॉन्च से पहले ही Nokia 1.3 की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

Nokia 1.3 की स्पेसिफिकेशन्स को नोकिया पावर यूजर द्वारा शेयर किया गया है। गौरतलब है कि नोकिया 1.3 कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा जो लो बजट में लॉन्च किया जाएगा। एनपीयू का कहना है कि Nokia 1.3 स्मार्टफोन लुक और डिजाईन के मामले में कुछ समय पहले ही लॉन्च हुए Nokia 2.3 जैसा होगा। इस वेबसाइट ने फोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर करने के साथ ही कहा है कि यह डिवाईस चारकोल और स्यान कलर में बाजार में उतारा जाएगा। आगे नज़र डालते हैं सामने आई नोकिया 1.3 की स्पेसिफिकेशन्स पर।

Nokia 1.3

नोकिया 1.3 पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 1 प्लस का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। नोकिया पावर यूजर की रिपोर्ट सही मानें तो Nokia 1.3 को कंपनी की ओर से 6 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वेबसाइट के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न पर लॉन्च होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का चिपसेट दिया जाएगा। वहीं Nokia 1.3 में 1 जीबी रैम मैमोरी तथा 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात भी सामने आई है।

nokia 1 3 specifications revealed 4000mah battery 8mp 5mp camera launch date 23 february mwc 2020
Nokia C1

Nokia 1.3 के बारे में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड भी सपोर्ट करेगा। वहीं एनपीयू के मुताबिक Nokia 1.3 सिंगल रियर कैमर सपोर्ट करेगा जो 8 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए अभी 23 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है।

Nokia 2.3

नोकिया 2.3 की बात करें तो भारत में यह फोन 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत  8,199 रुपये है। Nokia 2.3 को Cyan Green, Sand और Charcoal कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। अगर बात करें इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो नोकिया के इस बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) इन-सेल डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।

nokia 1 3 specifications revealed 4000mah battery 8mp 5mp camera launch date 23 february mwc 2020

Nokia 2.3 एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च हुआ है तथा फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वॉड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए Nokia 2.3 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं पावर बैकअप के लिए Nokia 2.3 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here