
Nokia ने पिछले साल मार्च महीने में अपने लो बजट सेग्मेंट में Nokia 1.3 स्मार्टफोन लाॅन्च किया था जिसने एंडराॅयड ‘गो’ वर्ज़न के साथ मार्केट में एंट्री ली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सस्ते स्मार्टफोन का नेक्स्ट वर्ज़न लाने की तैयारी कर रही है जिसे Nokia 1.4 नाम के साथ लाॅन्च किया जाएगा। एमएसपी की एक ताजा रिपोर्ट में नोकिया 1.4 स्मार्टफोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है जिसके साथ ही दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में के करीब कीमत पर लाॅन्च होगा और इंडिया में Nokia 1.4 का प्राइस 8,000 रुपये से कम देखने को मिल सकता है।
यह होगी स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 1.4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एमएसपी की रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 6.51 इंच की बड़ी एचडी+ डिसप्ले पर लाॅन्च किया जाएगा जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी। यह एक लो बजट फोन होगा लिहाजा नोकिया 1.4 में वाॅटरड्राॅप नाॅच डिजाईन देखने का मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार Nokia 1.4 का डायमेंशन 116.42X76.72X8.70एमएम होगा। यह भी पढ़ें: 10 दिन में चौथा फोन लेकर आई वीवो, आज लाॅन्च किया 6 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी वाला Vivo Y31 स्मार्टफोन
प्रोसेसिंग के लिए नोकिया 1.4 में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाला क्वाॅड-कोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है जिसके साथ फोन में एंडराॅयड 10 ओएस देखने को मिलेगा। यहां फोन में मौजूद चिपसेट की डिटेल सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार नोकिया 1.4 स्मार्टफोन 1 जीबी रैम पर लाॅन्च होगा जिसके साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। गौरतलब है कि फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 1.4 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही गई है जिसके साथ फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 प्वाइंट में जानें अभी क्यों न लें सस्ता 5G स्मार्टफोन?
Nokia 1.4 एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ लाॅन्च होगा। फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ ही 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटी के लिए नोकिया 1.4 रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इस फोन को बाजार में Blue और Gray कलर में लाॅन्च किया जा सकता है।



















