Nokia 2.4 देगा Xiaomi-Realme को टक्कर, 4800mAh बैटरी और 3 जीबी रैम के साथ लो बजट में होगा लॉन्च

Join Us icon

Nokia को लेकर चर्चा है कि कंपनी इसी महीने आयोजित होने वाले आईएफए ईवेंट में कई नए स्मार्टफोन टेक मंच पर प्रस्तुत करने वाली है। खबर है कि इनमें Nokia 2.4, Nokia 3.4 जैसे लो बजट फोंस के साथ Nokia 6.3 और Nokia 7.3 जैसे मिड बजट स्मार्टफोन भी शामिल हो सकते हैं। नोकिया की ऑफिशियल अनांउसमेंट से पहले ही इनमें से एक नोकिया 2.4 की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। फोटोज़ के साथ ही इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की खुलासा भी लीक में कर दिया गया है।

Nokia 2.4 की फोटोज़ को प्रसिद्ध टिपस्टर इवान ब्लास द्वारा शेयर किया गया है। इस फोटोज़ के सामने आने से न सिर्फ नोकिया 2.4 की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है बलिक साथ ही फोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। ईवीलीक्स द्वारा शेयर की गई इन फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है। चलिए आगे बताते हैं कैसा होगा Nokia ब्रांड का आने वाला यह सस्ता स्मार्टफोन नोकिया 2.4।

ऐसी होगी लुक

Nokia 2.4 की शेयर की गई फोटो से पता चला है कि यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है जिसपर Nokia की ब्रांडिंग लगी है। इसी तरह नोकिया 2.4 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बीच में वर्टिकल शेप ​में स्थित है। इसमें दो कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट लगी हुई है।

nokia 2 4 images specs leaked know battery camera price launch in ifa

फोटो में नोकिया 2.4 का रियर पैनल पर थोड़ा रग्ड नज़र आ रहा है जो शायद औरा डिजाईन पर बना हो सकता है। रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आपको बता दें कि Nokia 2.3 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया था, वह फोन सिर्फ ​फेस अनलॉक फीचर ही सपोर्ट करता था। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर ही एक अन्य बटन मौजूद है। उम्मीद है कि यह गूगल असिस्टेंट बटन हो सकता है।

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 2.4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो कंपनी की ओर से नहीं दी गई है लेकिन लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को 6.5 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया 2.4 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया जाएगा जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 6,799 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi का 5,000एमएएच बैटरी से लैस सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A

लीक में नोकिया 2.4 का दो वेरिएंट्स में सामने आया है जिनमें बेस वेरिएंट में 2 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। तथा दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 2.4 में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

nokia 2 4 images specs leaked know battery camera price launch in ifa
Nokia 2.3

Nokia 2.4 के रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। लीक की मानें तो पावर बैकअप के लिए नोकिया 2.4 में 4,800एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। बहरहाल Nokia 2.4 कब तक मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा, इन सब बातों के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here