आईफोन X का सस्ता संस्करण होगा लॉन्च

Join Us icon

पिछले माह सितंबर में ही एप्पल ने आईफोन के तीन मॉडल को पेश किया था। कंपनी ने एप्पल आईफोन 8 के साथ एप्पल आईफोन 8 प्लस और एप्पल आईफोन X को लॉन्च किया था। यह पहली बार था जब कंपनी ने एक साथ तीन फोन पेश किए हों। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस जहां पुराने डिजाईन सेग्मेंट में ही थे। वहीं नया आईफोन X को बेजल लेस और बटन लेस डिजाईन में उतारा गया है। इस फोन के डिजाईन की काफी वाहवाही हो रही है लेकिन यह फोन काफी महंगा है। वहीं आज इस फोन से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार कंपनी आईफोन X क एक सस्ता संस्करण लॉन्च करने वाली है।

एक चीनी वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एप्पल आईफोन X का सस्ता संस्करण लाने वाली है और इस पर कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है। इस खबर को डेक्कन क्रोनिकल ने पहले प्रकाशित किया है। हाल में लिस्बन और हैंगज़ुओ में दो नए आईफोन मॉडल देखे गए हैं। एक आईफोन X का ही छोटा संस्करण है जबकि दूसरा आईफोन X के समान ही है। जानकारी के अनुसार ये दोनों फोन सस्ते बजट में लॉन्च होंगे।

शाओमी रेडमी नोट 5 की जानकारी हुई लीक, बेजल लेस डिसप्ले के साथ तीन मॉडल में होगा लॉन्च

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि सस्ते मॉडल में आईफोन X के कुछ ही फीचर्स लिए गए हैं। बाकी सभी फीचर्स नए होंगे। ऐसे में आशा की जा सकती है कि अगले कुछ सालों तक आईफोन X कंपनी का फ्लैगशिप प्रोडक्ट होगा जबकि आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को कंपनी रिप्लेस कर सकती है।

64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 7, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

जहां तक एप्पल आईफोन X के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इसमें कंपनी ने ऐज टू ऐज स्क्रीन ​के साथ बेजल लेस डिसप्ले दिया है। फोन में 5.8-इंच की स्क्रीन मिलेगा और यह कंपनी का पहला फोन है जो ओएलईडी तकनीक के साथ सुपर रेटीना डिसप्ले को सपोर्ट करता है। इसे ए11 बाईओनिक चिपसेट पर पेश किया है और इसमें हेक्साकोर अर्थात 6 कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है। आईफोन X में आपको डुअल कैमरा सपोर्ट मिलेगा। हालांकि इस फोन में कैमरे का परफॉर्मेंस अलग है। इस फोन को 64जीबी और 256जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जहां इसकी शुरुआती कीमत 89,000 रुपये हैं।