
Nokia ने कल इंडिया में अपने दो 4जी फीचर फोन लॉन्च किए हैं जिनमें 2,949 रुपये वाला Nokia 215 4G और 3,499 रुपये की कीमत वाला Nokia 225 4G फोन शामिल है। ये दोनों मोबाइल फोन फिलहाल चीन और भारत में ही लॉन्च किए गए हैं। दुनिया के दो बड़े मोबाइल बाजारों में फीचर फोन लॉन्च करने के बाद अब नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने अमेरिकी मार्केट में भी अपना एक नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Nokia 2 V Tella नाम के साथ पेश कर दिया है।
एचएमडी ग्लोबल द्वारा लॉन्च किया गया यह फोन एक लो बजट डिवाईस है जिसकी शुरूआती कीमत सिर्फ $89 यानि भारतीय करंसी अनुसार 6,500 रुपये के करीब बताई गई है। Nokia 2 V Tella अमेरिका में वेरिजॉन शॉपिंग साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और उपरोक्त मूल्य प्रीपेड कस्टमर्स के लिए होगा। वहीं रिटेल स्टोर्स पर नोकिया 2 वी टेला को बंडल पैक में $168 यानि तकरीबन 12,000 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। नोकिया इस फोन को इंडिया में लॉन्च करेगी या नहीं यह अभी पुख्ता नहीं हो पाया है।

Nokia 2 V Tella
नोकिया के इस नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Nokia 2 V Tella को किसी भी तरह की नॉच से दूर रखा गया है। फोन के स्क्रीन के उपरी और नीचले हिस्से पर मोटे बेजल्स दिए गए हैं तथा दोनों साईड से डिसप्ले बॉडी पार्ट से मिली हुई है। उपरी बेजल पर स्पीकर और सेल्फी कैमरे के साथ Nokia का लोगो लगा हुआ है।
Nokia 2 V Tella के एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो ‘गो एडिशन’ के रूप में काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का ए22 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। अमेरिकी बाजार में नोकिया 2 वी टेला 2जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए नोकिया का यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 3.5एमएम जैक के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। Nokia 2 V Tella के साईड पैनल पर शार्टकट गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यूएस में यह फोन ब्लू कलर में ही उपलब्ध होगा।



















