
HMD Global के मालिकाना हक वाली कंपनी नोकिया ने अपने नए हैंडसेट Nokia 3.2 को लॉन्च कर दिया है, जिसे कुछ समय पहले कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया था। डिवाइस की शुरुआती कीमत 8,990 रुपए है।
कीमत और उपलब्धता
Nokia 3.2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। डिवाइस के 2जीबी रैम व 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपए है। वहीं, डिवाइस के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,790 रुपए है। डिवाइस को 23 मई से कंपनी की वेबसाइट और सभी रिटेल स्टोर्स पर सेल किया जाएगा। वहीं, फोन को Black और Steel कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 कीमत में हुई भारी कटौती, जल्दी करें कहीं हाथ से न निकल जाए ये ऑफर
ऑफर्स
अगर बात करें लॉन्च ऑफर्स की तो इस डिवाइस के साथ वोडाफोन और आइडिया सब्सक्राइबर्स को 2,500 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक 50 वाउचर्स के रूप में मिलेगा, जिसमें एक वाउचर की कीमत 50 रुपए होगी। ग्राहकों को इसे रीडीम करने के लिए 199 रुपए या उससे ऊपर का रिचार्ज कराना होगा। वहीं, अगर आप इसे एचडीएफसी बैंक कार्ड से ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि यह ऑफर्स सिर्फ 23 मई से 15 जून तक वैध है।
इसके अलावा अगर आप कंपनी की वेबसाइट से डिवाइस खरीदते हैं और “LAUNCHGIFT” कूपन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1,000 रुपए का गिफ्ट वाउचर मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को एक बार के लिए स्क्रीन रिपलेसमेंट वारंटी भी मिलेगी। यह ऑफर 30 जून तक के लिए उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: Nokia TA-1153 को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन, क्या जल्द होगा लॉन्च
Nokia 3.2 को भी Nokia 4.2 की तरह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह फोन भी एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन वर्ज़न पर पेश किया गया है। जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 429 चिपसेट पर रन करेगा। भारतीय बाजार में यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी स्टोरेज तथा 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी पर लॉन्च होगा तथा इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोटोग्राफी के लिए नोकिया 3.2 एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Nokia 3.2 के बैक पैनल पर भी फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी वोएलटीई के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।





















