Nokia 3.4 स्नैपड्रेगन 460 SoC और 3GB रैम के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द इंडिया में होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/08/nokia-3.2.jpg

नोकिया की लाइसेंस धारक कंपनी HMD Global के अपकमिंग फोन्स को लेकर कई लीक व जानकारी सामने आ रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि Nokia इस साल इन छह स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। वहीं, अब नोकिया डॉक्टर स्ट्रेंज उर्फ नोकिया 3.4 की प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा गीकबेंच पर हुआ है। यह बजट नोकिया फोन के इस साल के आखिर में दूसरे फोन्स के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं, अब गीकबेंच लिस्टिंग से हमें इसके हार्डवेयर की जानकारी भी मिली है। Nokia 3.4 को स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट के साथ आएगा। यह चिपसेट मोटो E7 प्लस और Vivo Y20 के साथ भी आ सकता है। इसके अलावा नोकिया 3.4 को 3 जीबी रैम और एंड्रॉइड 10 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि नोकिया 3.4 उर्फ डॉक्टर स्ट्रेंज एक क्वालकॉम चिपसेट द्वारा संचालित होगा। स्रोत कोड में हमने एड्रेनो 610 का देखा है जो बताता है कि यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 460 है। OEMs से उम्मीद है कि 2020 के सेकंड हाफ स्नैपड्रैगन 460 एसओसी के साथ किफायती फोन लॉन्च किए जा सकते हैं और नोकिया भी उनमें से एक हो सकता है।

लिस्टिंग के अलावा फिलहाल नोकिया 3.4 के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हमें नहीं पता कि फोन कैसा दिखेगा और न ही हमारे पास लॉन्च की सही तारीख है। कहा जा रहा है कि, नोकिया 3.4 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। HMD Global ने पहले ही देश में Nokia 5.3 के लॉन्च की पुष्टि कर दी है और एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जल्द ही दो और किफायती फोन आने वाले हैं। नोकिया 3.4 उनमें से एक हो सकता है।

बता दें कि कंपनी इस साल की चौथी तिमाही में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने की योजना बना रही है। वहीं, खबर है कि कंपनी जल्द ही नोकिया 9.3 प्योरव्यू, नोकिया 7.3 5जी और नोकिया 6.3 को पेश कर सकती है। इन तीनों फोन्स के अलावा कंपनी इस महीने के आखिर में Nokia 8.3 5G को पेश कर सकती है। जबकि Nokia 2.4 और Nokia 3.4 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 5.3

नोकिया 5.3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.55 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है जिस पर Nokia की ब्रांडिंग लगी हुई है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

Nokia 5.3 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। गौरतलब है कि नोकिया इंडिया की वेबसाइट पर यह फोन दो रैम वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसमें 4 जीबी रैम मैमोरी व 6 जीबी रैम मैमोरी शामिल है। वहीं फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 5.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में राउंड शेप में दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।