लॉन्च से पहले ही सामने आई Nokia 3.4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन, लो बजट में लेगा धमाकेदार एंट्री

Join Us icon

Nokia आने वाले दिनों में स्मार्टफोंस की एक बड़ी खेप टेक मार्केट में उतार सकती है। इनमें Nokia 2.4, Nokia 3.4 जैसे कम कीमत वाले स्मार्टफोंस के साथ ही Nokia 6.3 और Nokia 7.3 जैसे मिड बजट स्मार्टफोन भी शामिल होने की उम्मीद है। समय समय पर इस मोबाइल्स से जुड़े लीक्स सामने आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही इनमें से एक नोकिया 3.4 की रेंडर ईमेज इंटरनेट पर लीक हुई थी, जिससे फोन के डिजाईन की जानकारी मिली थी। वहीं अब Nokia 3.4 की स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा गया है।

Nokia 3.4 की इन स्पेसिफिकेशन्स को नोकिया पावर यूजर द्वारा शेयर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। सामने आई फोटो में दिखाया गया था कि नोकिया 3.4 की स्क्रीन के दोनों किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर पंच-होल दिया जाएगा।

Nokia 3 4 full specs price revealed before launch

नोकिया 3.4 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का 460 चिपसेट देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो मार्केट में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 64 जीबी इंटरनल स्टोेरेज के दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इन दोनों वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi 9i 15 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च, लो बजट में देगा Samsung – Realme को टक्कर

Nokia 3.4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है जो सर्कुलर शेप में होगा। इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के अन्स सेंसर देखने को मिल सकते हैं। वहीं लीक के मुताबिक नोकिया का यह स्मार्टफोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।

Nokia 3 4 full specs price revealed before launch

Nokia 3.4 डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। फोटो में फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है वहीं उम्मीद है कि यह डिवाईस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 3.4 में 4,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में कही गई है। लीक के मुताबिक यह नोकिया फोन Purple, Grey और Blue कलर में लॉन्च होगा। Nokia 3.4 को लेकर कहा गया है कि फोन के बेस वेरिएंट की कीमत £129.60 यानि तकरीबन 12,700 रुपये होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here