Nokia 300 4G Power Bank हुआ लॉन्च, 45 दिन तक की बैटरी के साथ दूसरे फोन भी करेगा चार्ज

Join Us icon

HMD ने नया Nokia 300 4G Power Bank फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे सिर्फ साधारण फीचर फोन के तौर पर नहीं, बल्कि पावर बैंक की तरह उपयोग किए जा जाने वाले डिवाइस के रूप में पेश किया है। फोन को फिलहाल फिलीपींस में एंट्री मिली है। इसमें 2.4-इंच डिस्प्ले, 3,700mAh की बड़ी बैटरी, IP65 रेटिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Nokia 300 4G Power Bank के स्पेसिफिकेशंस

Nokia 300 4G Power Bank को दमदार बिल्ट के साथ लाया गया है। इसमें 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। फोन रग्ड डिजाइन के साथ आता है और इसमें एंटी-स्लिप बॉडी दी गई है, जिससे इसे पकड़ना आसान हो जाता है।

फोटोग्राफी के लिए Nokia 300 4G Power Bank में बैक पैनल पर 0.3MP कैमरा मिलता है। वहीं, धूल और पानी से सुरक्षा के लिए फोन को IP65 रेटिंग दी गई है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें microSD कार्ड का सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे 32GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 300 4G Power Bank फीचर फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3,700mAh बैटरी है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी बड़ी मानी जा सकती है। यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कंपनी के अनुसार, फोन एक बार चार्ज करने पर 45 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम, 26 घंटे का टॉकटाइम और 23 घंटे तक लगातार टॉर्च इस्तेमाल का बैकअप दे सकता है।

Nokia 300 4G Power Bank में दी गई टॉर्च को लेकर भी कंपनी ने बड़ा दावा किया है। ब्रांड के मुताबिक, इसकी टॉर्च सामान्य फीचर फोन की तुलना में 5 गुना अधिक रोशनी देती है। इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि इसकी ब्राइटनेस iPhone 16 Pro की फ्लैशलाइट से भी दोगुनी है।

Nokia 300 4G Power Bank फोन का सबसे खास फीचर Reverse Wired Charging है। इसमें एक डेडिकेटेड बटन दिया गया है, जिसे दबाते ही फोन पावर बैंक की तरह काम करना शुरू कर देता है। यह फीचर 5W आउटपुट के साथ दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकता है।

Nokia 300 4G Power Bank की कीमत

Nokia 300 4G Power Bank को फिलीपींस में PHP 1,990 (करीब 3,100 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ग्राहक इसे Shopee के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। यह फीचर फोन Black, Green और Gold तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Nokia 300 4G Power Bank उन यूजर्स के लिए अलग तरह का फीचर फोन है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत डिजाइन और जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा चाहिए है। यदि आप 4जी फीचर्स फोन की तलाश में हैं तो इसे चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here