लॉन्च से पहले देखिए ऐसा होगा नया नोकिया 3310

Join Us icon

मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस 2017 में नोकिया अपने फेमस फोन नोकिया 3310 को एक बार फिर मोबाईल बाज़ार में उतारने वाली है। कितनें ही लोगों का पहला फोन बना नोकिया 3310 एक बार फिर नये रंग रूप में सामने आ रहा है। इस फोन के लॉन्च होने से पहले अब तक कई खबरें आ चुकी हैं वहीं आज इसके कुछ फोटोग्राफ्स लीक हुए हैं जिनमें नोकिया 3310 के वेर​यंट की जानकारी दी गई है।

26 फरवरी को लॉन्च होंगे नोकिया के 4 फोन आप भी देख सकते हैं लॉन्च इवेंट लाइव

दरअसल वीटेकग्राफी ने नोकिया 3310 की फोटोज़ को लीक करते हुए इस फोन के फ़ीचर्स को साझा किया है। नया नोकिया 3310 इस बार खूबसूरत रंगों के साथ काफी आर्कषक नज़र आ रहा है। कंपनी द्वारा नोकिया को रेड, ग्रीन, येलो, ब्लू व अन्य बेहतरीन कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। नया नोकिया 3310 पहले की अपेक्षा थोड़ा पतला तथा कम वजन वाला होगा।

nokia-3310-1

जैसा की पता है नया नोकिया 3310 स्मार्टफोन न होकर एक फ़ीचर फोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाईन काफी हद तक पहले वाले मॉडल जैसा ही होगा लेकिन नये फोन के फिजिकल बटनों के आकार में थोड़ा बदलाव किया गया है। नए नोकिया 3310 की स्क्रीन पहले की अपेक्षा थोड़ी बड़ी तथा कलरफुल होगी।

वी​डियो कॉलिंग और सेल्फी लवर्स के लिए असूस ने लॉन्च किया जेनफोन लाइव

नोकिया 3310 को लेकर एक दूसरे लीक में यह भी कहा गया है ​कि यह फोन कैमरा, एमपी3 प्लेअर, टार्च व ब्लूटूथ जैसे फ़ीचर्स से लैस होगा। नोकिया 3310 26 फरवरी को एमडब्ल्यूसी 2017 के मंच से प्रद​र्शित किया जाना है। खबरों के अनुसार इस फोन की सेल मलेशिया से होगी और उसके बाद यह विश्व के अन्य बाजारों में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा।