Nokia 4.2 भारत में 7 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने लगाई मुहर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/Nokia-4.2.jpg

Nokia की इंडियन वेबसाइट पर हाल ही में कंपनी ने Nokia 4.2 और Nokia 3.2 को लिस्ट किया था। इन दोनों ही फोन के लिए वेबसाइट पर एक अलग प्रोडक्ट पेज़ बनाया गया था। वहीं, HMD Global ने ट्विटर पर एक टीजर जारी कर कन्फर्म कर दिया है कि वह 7 मई को भारत में Nokia 4.2 या Nokia 3.2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है।

हालांकि, टीजर में इस फोन के पावर वटन को LED नोटिफिकेशन लाइट और एक डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन को हाइलाइट किया गया है। बता दें कि यह खासियत Nokia 4.2 की है। लेकिन, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कंपनी ने Nokia 4.2 को लॉन्च करेगी या Nokai 3.2 को। इसे भी पढ़ें: दुनिया के पहले 5 रियर कैमरे वाले फोन में निकली बड़ी कमी, च्यूइंग गम और सिक्के के टच से ही हो रहा है अनलॉक Nokia 9

नोकिया ने फरवरी में स्पेन में आयोजित हुए Mobile World Congress में Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को पेश किया था। इसके साथ ही इस इवेंट में कंपनी की ओर से Nokia 9 PureView और Nokia 1 Plus जैसे एंडरॉयड स्मार्टफोंस के साथ Nokia 210 फीचर फोन को भी पेश किया गया था। इसे भी पढ़ें: Nokia का नया फोन FCC पर हुआ स्पॉट, 6.1-इंच डिसप्ले और 3जीबी रैम के साथ होगा लॉन्च

यह हो सकती है नोकिया 4.2 की स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 4.2 की बात करें तो इसे 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.71-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के एंडरॉयड वन वर्ज़न पर पेश किया गया है। इंडियन वेबसाइट पर इस फोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट से लैस बताया गया है। Nokia 4.2 को दो वेरिएंट्स में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिनमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी स्टोरेज तथा 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई थी। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 4.2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Nokia 4.2 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही Nokia 4.2 में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।