Nokia का नया फोन FCC पर हुआ स्पॉट, 6.1-इंच डिसप्ले और 3जीबी रैम के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

HMD Global इस महीने के अंत तक भारत में पांच कैमरे वाले Nokia 9 PureView को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ इस बारे में अभी कोई ऑफिशल जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, दूसरी ओर नोकिया के नए स्मार्टफोन को एफसीसी पर स्पॉट किया गया है।

एफसीसी पर यह फोन Wasp कोडनेम और TA-1184 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। हालांकि, फोन की बिल्कुल सही डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। लेकिन, लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 6.1-इंच डिसप्ले, 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। इसके अलावा फोन को मॉडल नंबर TA-1188 और TA-1183 के साथ भी देखा गया है। वहीं, कुछ समय पहले फोन को रसिया यूरेशियन आर्थिक आयोग (EEC) पर सर्टिफिकेशन मिला था।

FCC लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट, 2.4गीगाहर्ट्ज वाई-फाई और 3.5एमएम हेडफोन जैक मिलेगा। हालांकि, Nokia 8.1 Plus को हाल ही में टेना पर स्पॉट किया गया था, जिसका मॉडल नंबर TA-1188 था। इसे भी पढ़ें: 4,499 रुपये वाला शाओमी रेडमी गो या 3,999 रुपये वाला नोकिया 1, जानें कौन सा एंडरॉयड गो फोन है बेस्ट च्वाइस

वहीं, अगर बात करें Nokia 9 PureView की तो इस जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत क्या होगी इस बारे में एचएमडी ग्लोबल की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि यह नोकिया का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा। कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नोकिया 8 प्योरव्यू की शुरुआती कीमत 4,799 युआन (50,700 रुपये) हो सकती है। इसे भी पढ़ें: सस्ते हुए नोकिया 6.1 प्लस, नोकिया 2.1 और नोकिया 1 स्मार्टफोन, कीमत में हुई 1,500 रुपये की कटौती

इस फोन में 5.99 इंच का क्यूएचडी+ पीओएलईडी नोकिया प्यूरडिसप्ले है। यह स्मार्टफोन 6000 सीरीज एल्युमीनियम से बनाया गया है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन को IP67 रेटिंग दी गई है, जो कि इसे वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here