Nokia 5.3 आ रहा है इंडिया, टीज़र हुआ जारी, जानें क्या होगी इस शानदार फोन की कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/08/Nokia-5.3.jpg

Nokia 5.3 तकरीबन पिछले एक महीने से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। नोकिया की बात जब भी शुरू होती है तभी यह सवाल उठता है कि आखिर नोकिया 5.3 इंडिया में कब लॉन्च होगा। पिछले दिनों नोकिया इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर पेश भी कर चुकी है जहां फोन की सभी डिटेल्स सार्वजनिक है। वहीं अब नोकिया ने इस डिवाईस का लॉन्च टीज़र भी इंडिया में जारी करते हुए Nokia 5.3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है।

नोकिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर Nokia 5.3 का लॉन्च टीज़र शेयर कर दिया है। इस टीज़र में फोन की फोटो के साथ ही ‘नोकिया 5.3 कमिंग सून’ लिखा गया है। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह साफ शब्दों में नहीं बताया है कि किस तारीख से यह फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन नोकिया द्वारा भेजे गए प्रेस इन्वाईट के बल पर माना जा रहा है कि Nokia 5.3 आने वाली 25 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

Nokia 5.3

नोकिया 5.3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.55 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है जिस पर Nokia की ब्रांडिंग लगी हुई है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुए Realme C12 और Realme C15, कीमत सिर्फ से 8,999 रुपये से शुरू

Nokia 5.3 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। गौरतलब है कि नोकिया इंडिया की वेबसाइट पर यह फोन दो रैम वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसमें 4 जीबी रैम मैमोरी व 6 जीबी रैम मैमोरी शामिल है। वहीं फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 5.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में राउंड शेप में दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी के साथ आ रहा Oppo A53 फोन, लीक फुल फीचर्स

Nokia 5.3 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 5.3 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद है कि यह फोन 15,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च किया जाएगा।