
Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के नए फोन Nokia 5.4 स्मार्टफोन को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन, लगातार लीक खबरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन अब लॉन्च से दूर नहीं है। वहीं, अब एक नई लीक से नोकिया 5.4 के फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। आइए आपको बताते हैं नोकिया के इस अपकमिंग फोन में क्या-कुछ होगा खास।
टेक वेबासइट MySmarprice ने टिप्स्टर सुधांशु के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 5.4 में 6.39 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि फोन को वाटरड्रॉप नॉच या फिर पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। साथ ही डिवाइस का डाइमेंशन 160.97 x 75.99 x 8.70 मिलीमीटर और वजन 182 ग्राम होगा। नोकिया के इस फोन को ब्लू और पर्पल दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Nokia 9.3 PureView के लॉन्च में फिर से देरी, अब इस दिन आएगा यह पावरफुल फोन
इसके अलावा नोकिया 5.4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, फोन में 4 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
नोकिया 5.4 में ड्यूल सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। इसेक अलावा डिवाइस में एंडरॉयज ओएस के साथ कंपनी की कस्टम स्किन होगी। डिवाइस के रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 2GB रैम के साथ मार्केट में धूम मचाने आ रहा Nokia Cable, जानें क्या होगा खास
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया 5.4 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। आखिर में अगर बात करें पावर बैकअप के लिए दिए जाने वाली बैटरी की तो नोकिया 5.4 में 4000mAh बैटरी होगी।




















