Nokia 6.2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के अपकमिंग फोन Nokia 6.2 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब Nokia 6.2 की लेटेस्ट लीक में हैंडसेट की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी गई है।

इस फोन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस साल शुरु में इस डिवाइस को लॉन्च करेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। वहीं, अब नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंपनी अगले महीने चीन में इस हैंडसेट को लॉन्च करेगी। इस डिवाइस के साथ Nokia 7.2 स्मार्टफोन को भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

Nokiapoweruser की एक रिपोर्ट के मुताबिक, HMD Global अगस्त में Nokia 6.2 और Nokia 7.2 लॉन्च करने पर विचार कर रही है। इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए एक टिप्सटर ने दी है। वहीं, एक टिप्सटर @Nokia_Anew ने एक ट्वीट कर इन दोनों ही फोन्स को लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। हालांकि, लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा HMD Global ने भारत और रूस में दो डिवाइस को BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इसलिए माना जा सकता है कि जल्द ही Nokia 6.2 और Nokia 7.2 को लॉन्च किया जा सकता है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार नोकिया 6.2 स्मार्टफोन में 6.39-इंच की फुल एचडी प्लस प्योर डिसप्ले हो सकती है। इसके अलावा फोनमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की भी बात सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में सेल्फी कैमरे के लिए एक पंच होल दिया जा सकता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500एमएएच की बैटरी होगी, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज सपॉर्ट करेगी।

बता दें कि हाल ही में Nokia 7.2 के केस रेंडर्स को ऑनलाइन स्पॉट किया गया था, जिससे फोन का डिजाइन सामने आया था। लीक फोटो मॉडल नंबर TA-1198 की थीं। अगर बात करें केस रेंडर्स की तो इससे सामने आया था कि फोन में नॉच डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन के राइट ओर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन होगा। वहीं, एक तीसरा बटन भी लेफ्ट साइड में प्लेस्ड है जो कि गूगल असिस्टेंट का बटन हो सकता है।

इसके अलावा बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर का कटआउट दिया गया है। वहीं, टॉप पर 3.5एमएम ऑडियो जैक मौजूद है। अगर बात करें Nokia 7.2 के रियर की तो इसमें सर्कुल कैमरा मॉड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है। इसके अलावा रेंडर में सामने आया है कि रियर पर कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here