Nokia 6.2 कल होगा इंडिया में लॉन्च, यहां देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Nokia ने पिछले महीने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में एक साथ 5 मोबाइल फोन पेश किए थे। IFA 2019 ईवेंट से Nokia 110, Nokia 800 Tough, Nokia 2720 Flip फीचर फोंस और Nokia 6.2 तथा Nokia 7.2 स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। इन्हीं में से एक एंडरॉयड स्मार्टफोन Nokia 6.2 अब इंडिया आने को तैयार है। Nokia 6.2 के लॉन्च की जानकारी शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर मिली है जहां कंपनी द्वारा फोन का प्रोडक्ट पेज बनाया गया है और बताया गया है कि Nokia 6.2 आने वाली 11 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

Nokia 6.2 की लॉन्च डेट 11 अक्टूबर यानि कल की बताई गई है। नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल की ओर से फोन के लॉन्च इन्वाईट शेयर नहीं किए गए है जिसका मतलब Nokia 6.2 सॉफ्ट लॉन्च के जरिये भारतीय बाजार में दस्तक देगा। वहीं अमेज़न की लिस्टिंग से यह भी साफ हो गया है कि Nokia 6.2 इसी शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Nokia 6 2 to launch in india 11 october sale on amazon price specifications features official

Nokia 6.2

Nokia 6.2 को कंपनी की ओर से 6.3-इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौजूद है। यह स्मार्टफोन भी एंडरॉयड वन आधारित है जो फिलहाल एंडरॉयड 9 पाई पर पेश हुआ है लेकिन जल्द ही एंडरॉयड 10 ओएस पर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Nokia 6.2 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट मौजूद है। यह भी पढ़ें : Realme X2 Pro इंडिया लॉन्च कंफर्म, फोन में होगा स्पैनड्रैगन 855+ चिपसेट, 64 MP कैमरा और 90hz डिसप्ले

अंर्तराष्ट्रीय बाजार में Nokia 6.2 दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जिनमें 3जीबी रैम और 4जीबी रैम शामिल है। यह फोन 32जीबी मैमोरी, 64जीबी मैमोरी और 128जीबी मैमोरी पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। सभी वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग में Nokia 6.2 को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज से लैस दिखाया गया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 6.2 का रियर कैमरा सेटअप राउंड शेप में दिया गया है। यहां एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। Nokia 6.2 के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Jio अब नहीं रहा फ्री, कॉलिंग के लिए देने होंगे पैसे

Nokia 6.2 में दो सिम और एक कार्ड सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां Nokia 6.2 रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3500एमएएमच की बैटरी दी गई है। Nokia 6.2 को Ceramic Black और Ice कलर में लॉन्च किया गया है। बहरहाल इंडिया में फोन की कीमत क्या होगी और यह कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसके लिए कल का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here