Nokia 7.2 का केस रेंडर हुआ लीक, इस शानदार डिजाइन के साथ करेगा शाओमी के स्मार्टफोन की छुट्टी

Join Us icon

नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल के नए नोकिया फोन को मॉडल नंबर TA-1198 के साथ ऑनलाइन स्पॉट किया था। वहीं, अब इस मॉडल नंबर के साथ फोन को एक बार फिर स्पॉट किया गया है। इस बार कहा जा रहा है कि फोन Nokia 7.2 के नाम से लॉन्च होगा।

Nokia 7.2 के केस रेंडर्स को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है, जिससे फोन का डिजाइन सामने आया है। लीक फोटो मॉडल नंबर TA-1198 की हैं। केस रेंडर्स में सामने आया है कि है कि फोन में नॉच डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन के राइट ओर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन होगा। वहीं, एक तीसरा बटन भी लेफ्ट साइड में प्लेस्ड है जो कि गूगल असिस्टेंट का बटन हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Nokia फैन्स को तोहफा, अब ऑफलाईन स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे 5 रियर कैमरे वाला Nokia 9 PureView, ये ऑफर्स भी मिलेंगे साथ

इसके अलावा बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर का कटआउट दिया गया है। वहीं, टॉप पर 3.5एमएम ऑडियो जैक मौजूद है। अगर बात करें Nokia 7.2 के रियर की तो इसमें सर्कुल कैमरा मॉड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है। इसके अलावा रेंडर में सामने आया है कि रियर पर कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Nokia TA-1198 को कंपनी Nokia 7.2 के नाम से पेश कर सकती है। इसमें FHD+ डिसप्ले के साथ ही क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में 48एमपी प्राइमरी रियर कैमरा होगा। साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500एमएएच की बैटरी होगी।

अगर बात करें हाल ही में इंडिया में आए Nokia 9 PureView की तो इस फोन की सबसे बड़ी ताकत फोन का कैमरा सेटअप ही है जो इसे अन्यों से अलग बनाता है। फोन में सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है तथा बेहतर फोटोग्राफ के लिए इसमें शानदार ब्यूटी मोड तथा फिल्टर्स दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Nokia 6.1 के दाम फिर से हुए कम, 16,999 रुपये वाला फोन अब खरीद सकते हैं सिर्फ 6,999 रुपये में

वहीं, फोन के बैक पैनल पर पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 5 कैमरा सेंसर मौजूद है। Nokia 9 PureView के ये पांचों कैमरे कार्ल जेसिस के हैं जो फोटोग्राफ्स के बेहद शानदार बनाते हैं। इस फोन की खास बात यह है कि ये पांचों कैमरा सेंसर किसी भी फोटो को क्लिक करने के लिए एक साथ काम करते हैं तथा हर एक फोटो एचडीआर मोड पर कैप्चर होती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here