
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस को लेकर सबसे बड़ी तैयारी नोकिया कर रहा है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही एचएमडी ग्लोबल के हेड ने ट्विट के माध्यम से जानकारी दी थी कि एमडब्ल्यूसी 2018 में कंपनी कुछ खास करने वाली है आप इंतजार करें। इसके बाद से ही नोकिया के कई फोंस की चर्चा होने लगी है। कल ही हमने नोकिया 4 के बारे में बताया था और आज नोकिया के एक और फोन की जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार जल्द ही नोकिया 8 प्रो को पेश किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नोकिया 8 सिरोको पर कार्य कर रही है। हालांकि यह फोन का आफिशियल नाम नहीं है बल्कि यह कोड नेम है। जानकारी के अनुसार इस फोन को अगस्त या सितंबर तक कंपनी लॉन्च कर सकती है और इसका नाम नोकिया 8 प्रो हो सकता है। इस साल कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन होगा जिसे बेहद ही ताकतवर चिपसेट से लैस किया जा सकता है। लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की पूरी जानकारी आई सामने, देखें फुल स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8 प्रो में आपको क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी इसे अडवांस कैमरा फीचर से भी लैस कर सकती है। जानकारी के अनुसार नोकिया 8 प्रो में रोटेटिंग कैमराा दिया जा सकता है। कंपनी इसे रोटेटिंग ज़ूम लेंस से लैस कर सकती है। नोकिया 3 के बाद नोकिया 4 की है तैयारी, कम बजट में होगा ताकतवर प्रोसेसर
हालांकि इस बात का भी दावा किया गया है कि पहले जिस नोकिया 10 की बात हो रही थी। वह फोन नहीं आएगा और पेंटा लेंस फीचर के साथ नोकिया 8 प्रो ही उपलब्ध होगा। इस फोन में कंपनी कार्लज़ीज़ लेंस का उपयोग कर सकती है।
जहां तक डिजाइन की बात है तो नोकिया 8 प्रो को डुअल ग्लास डिजाइन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में आपको 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला डिसप्ले देखने को मिल सकता है।





















