एक्सक्लूसिव : नोकिया 8110 4जी फीचर फोन अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/08/nokia-8110-4g.jpg

नोकिया ने कल ही भारतीय टेक बाजार में अपने दो नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस देश में लॉन्च किया गया है। इन दो शानदार स्मार्टफोंस के लॉन्च के साथ ही खबर निकल कर आई है कि नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली एचएमडी ग्लोबल अब जल्द ही इंडियन मार्केट में नोकिया 8110 4जी फीचर फोन लॉन्च करने वाली है। यह जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद कंपनी ने चीफ प्रोडक्ट आॅ​फिसर जुहो सरविकास ने 91मोबाइल्स की टीम को दी है।

नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस के लॉन्च ईवेंट में शामिल हुए एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट आॅफिसर जुहो सरविकास से 91मोबाइल्स द्वारा नोकिया 8110 4जी फीचर फोन के बारें में पूछे जाने पर जुहो ने हामी भरते हुए बताया कि कंपनी इस फोन को इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जुहो ने हालांकि नोकिया 8110 4जी की कोई फिक्स लॉन्च डेट तो नहीं बताई है लेकिन इतना जरूर कहा है कि यह फोन सितंबर महीने में जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

नोकिया ने इंडिया में लॉन्च किए 2 नॉच डिसप्ले वाले फोन, नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

नोकिया 8110 4जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में आल्फान्यूमेरिक की पैड दिया गया है जो स्लाइडर कवर के नीचे छुपा है। पॉलीकार्बोनेट की बनी इसकी बॉडी देखने में काफी आकर्षक है और पिछला पैनल कॉफी कर्व्ड है। फोन में 2.4 इंच की कलर डिसप्ले दी गई है जिसपर ऐप्स और वीडियोज़ का मजा भी फोन पर लिया जा सकता है। यह फोन पीला और लाल सहित कई आकर्षक कलर में उपलब्ध है।

यह फोन स्मार्ट फीचर ओएस आधारित है जो 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 205 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 512एमबी की रैम दी गई है तथा इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट के साथ 4जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। यह फोन 2 मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी के साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी 2.0 पोर्ट मौजूद है।

ओपो ने लॉन्च किया इंडिया में पहला ‘वी’ नॉच वाला स्मार्टफोन एफ9 प्रो, इसमें है 6जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा

नोकिया 8110 4जी फीचर फोन में गूगल ऐप्स के साथ ही फेसबुक, और ट्विटर आदि भी चलाए जा सकता है। 4जी आधारित इस फोन में ऐप स्टोर से ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं और नोकिया बहुचर्चित स्नैक गेम भी इसमें मौजूद है। वहीं 3.5एमएम आॅडियो जैक के साथ ही यह फोन एफएम रेडियो भी सपोर्ट करता है। नोकिया 8110 4जी में पावर बैकअप के लिए 1,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया 8110 4जी फीचर फोन की अंर्तराष्ट्रीय कीमत 79 यूरो है तो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 6,000 रुपये है। फोन लॉन्च की पुख्ता डेट और इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी जल्द ही आपको दी जाएगी। हो सकता है कि नोकिया इस फोन को अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल करे