
उस वक्त भारत में सहित विश्व के कई देशों में मोबाइल सेवा की शुरुआत ही हुई थी। फोन सिर्फ कॉलिंग के लिए जाने जाते थे और एसएमएस का उपयोग भी अक्सर यूजर करते थे। मोबाइल यूजर भारी भरकम फोन के साथ कॉलिंग के लिए भारी शुल्क भी चुकाते थे। इसी बीच एक ऐसा फोन आया जिसने मोबाइल का स्टाइल ही बदल दिया और एक नए ट्रेंड के फोन की शुरुआत हुइ। कॉलिंग शुल्क कम होने में ते थोड़ा समय लगा लेकिन मोबाइल का स्टाइल जरूर वहीं से बदलने लगा। जी हां मैं बात कर रहा हूं वर्ष 1996 की। जब नोकिया ने आज से 22 साल पहले जब अपने मैट्रिक्स फोन नोकिया 8110 मॉडल को पेश किया था। जेब से फोन निकालकर स्लाइड हटाना और स्टाइल से बात करना। इस फोन ने लोगों का दिल जीत लिया। अब एक बार फिर से कंपनी ने इसी आईकॉनिक फोन को फिर से पेश किया है।
हालांकि नया नोकिया 8110 4जी मैट्रिक्स फोन को आप नए जमाने का फिचर फोन भी कह सकते हैं। जहां पहले फोन सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग तक सीमित था वहीं नया मॉडल 4जी नेटवर्क सपोर्ट करता है और स्मार्ट ऐप्स को चलाता है। इस फोन को लेकर काफी चर्चाएं हैं और हर कोई जानना चाहता है कि कैसा है तो चलिए विस्तार से बताते हैं नए नोकिया 8110 4जी मैट्रिक्स के बारे में।

डिजाइन
नोकिया 8110 4जी मैट्रिक्स फोन की बॉडी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है। फोन की बिल्क क्वालिटी बहुत अच्छी है और यह नोकिया मैट्रिक्स फोन के अलावा आशा सरीजी की भी याद दिलाता है। छोटे से फोन में कीपैड कवर है। कवर को नीचे की ओर स्लाइड कर आप खोल सकते हैं और यह एक लंबा फोन बन जाता है। सबसे खास बात की यह फोन पीछे से भी सीधा नहीं है काफी कर्व्ड है जो हथेली मे फिट हो जाता है।
डिसप्ले
पुराने फोन में जहां मोनोक्रोम डिसप्ले था। वहीं इस बार कंपनी ने 2.45 इंच की क्यूवीजीए डिसप्ले दिया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि फोन की बॉडी के साथ स्क्रीन भी कर्व्ड है।
आॅपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर
यह फोन काईओएस पर कार्य करता है और फोन में गूगल मैप्स सहित कई दूसरे ऐप्स भी मिलेंगे। वहीं कंपनी ने दावा किया है कि आप इसमें सोशल नेटवर्किंग का मजा ले सकते हैं। हालांकि अब तक व्हाट्सऐप को लेकर कोई खास जानकारी नहीं है।
हार्डवेयर
नोकिया 8110 4जी मैट्रिक्स को कंपनी ने स्मार्ट फीचर फोन कहा है। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 512एमबी की रैम मैमोरी और 4जीबी की इंटरनल मैमारी है। इसके अलावा मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है।
स्नेक गेम
नोकिया फीचर फोन की बात हो और स्नेक गेम की न करें तो शायद अधूरी है। इस फोन में भी आपको स्नेक गेम खेलने को मिलेगा।
फोटो, वीडियो, म्यूजिक
नोकिया 8110 4जी मेट्रिक्स फोन में एफएम रेडियो सपोर्ट और इसमें म्यूजिक व वीडियो प्लेयर भी मिलेगा। वहीं म्यूजिक के लिए यह लगभग सभी प्रचलित आॅडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करने में सक्षम है। फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है।
4जी सपोर्ट
यह फोन 4जी सपोर्ट करता है और इसमें आप वोएलटीई कॉलिंग भी कर सकते हैं।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 1,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने वोएलटीई के लिए 9.3 घंटे तक के टॉकटाइम का दावा किया है। वहीं स्टैंडबाई टाइम 25 दिन का है।
कीमत
नोकिया 8110 4जी मेट्रिक्स की प्राइस 79 यूरो है जो भारतीय कीमत के अनुसरा लगभग 6,000 रुपये है।




















