
इस साल फरवरी माह में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान नोकिया ने 8110 बनाना फोन को पेश किया था। यह फोन 22 साल पहले लॉन्च कंपनी के सबसे सफलतम फोन में से एक नोकिया 8110 मैट्रिक्स का ही अपग्रेड संस्करण था। लॉन्च के दौरान ही कंपनी ने जानकारी दी थी कि कुछ माह में यह फोन भारत सहित विश्व के कई शहरों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं अगस्त में 91मेबाइल्स द्वारा एक एक्सक्लूवि जानकारी दी गई थी जिसमें गया था कि सितंबर अंत या अक्टूबर तक यह फोन भारत में लॉन्च होगा और आज कंपनी ने इससे पर्दा उठा दिया है। नोकिया 8110 4जी बनाना फोन भारत में लॉन्च हो चुका है और जिसकी कीमत 5,999 रुपये है और यह फोन 24 अक्टूबर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
जैसा कि मालूम है यह एक फीचर फोन है जो काई ओएस पर कार्य करता है। फोन की बॉडी पॉलीकार्बोनेट की बनी है जो पिछे केले की तरह कर्व्ड है। इसलिए इसे बनाना फोन कहा गया है। वहीं फोन में आल्फान्यूमेरिक की पैड दिया गया है जो स्लाइडर कवर के नीचे छुपा है। स्लाइड को जैसे ही हटाते हैं फोन की स्क्रीन एक्टिव हो जाती है। जहां पुराना नोकिया 8110 मैट्रिक्स मोनोक्रोम स्क्रीन में था। वहीं इस बार कलर स्क्रीन और ऐप्स का मजा भी फोन पर लिया जा सकता है। यह फोन पीले रंग में उपलब्ध है। बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 3.1 प्लस, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन
कपंनी का कहना है कि 8110 4जी में आपको गूगल ऐप्स देखने को मिलेंगे। वहीं इस फोन पर सोशल ऐप जैसे— फेसबुक और ट्विटर आदि भी चलाए जा सकेंगे। 4जी आधारित इस फोन में ऐप स्टोर से ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं और नोकिया बहुचर्चित स्नैक गेम भी देखने को मिलेगा। कीलर पोको एफ1 की कीमत हुई और कम, पोको एफ2 के खरीदारी पर मिलेगी 14,700 रुपये की छूट
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नोकिया 8110 4जी में 2.4—इंच की डिसप्ले दी गई है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 205 पर कार्य करता है और इसमें 1.1गीगाहट्र्ज का डुअल कोर प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने इसे काई ओएस पर पेश किया है जो कि फिलहाल जियोफोन में भी उपलब्ध है।
फोन को 512एमबी रैम की ताकत प्रदान की गई है जबकि स्टोरेज के लिए 4जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए 2एमपी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं वीजीए रेजल्यूशन वाला फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फोन में डुअल सिम सपोर्ट और आप 4जी के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ का उपयोग कर सकते हैं। वहीं चर्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी 2.0 है। पावर बैकअप के लिए 1,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह दो दिन का पावर बैकअप देने में सक्षम है।
नोकिया 8110 4जी जियो इंटीग्रेशन के साथ आता है जहां आपको 544जीबी 4जी डाटा मुफ्त में मिलेगा। इसके साथ ही गूगल मैप्स, एफएम रेडियो और मीडिया प्लेयर भी मिलेगा।





















