Nokia का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया सस्ता Nokia C2 Android Go स्मार्टफोन

Join Us icon

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली HMD Global ने चुपचाप चीन में अपने नए स्मार्टफोन नोकिया सी2 को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पिछले साल एंट्री-लेवल हार्डवेयर के साथ लॉन्च किए गए C1 का ही अपग्रेडेड वर्जन है। वहीं, इस बार कंपनी ने Nokia C2 को एंडरॉयड गो के साथ पेश किया है।

बजट कैटगरी में पेश किए गए Nokia C2 को इंडिया में रब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द इसे इंडियन मार्केट में भी पेश करेगी।

Nokia C2 दो कलर ऑप्शन Black और Cyan में पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस डिवाइस की कीमत और सेल डिटेल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही इसकी जानकारी सामने आ जाएगी।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Nokia C2 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 5.7-इंच IPS एलसीडी डिसप्ले दिया गया है जो कि HD+ रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा फोन में पुराने थिक बेजल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। डिवाइस के टॉप और बॉटम पर थिक बेजल दिखाई देंगे। इसके अलावा फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले जो कि आज के समय में कई एंट्रील लेवल और बजट स्मार्टफोन में दिखाई देती है। साथ ही फोन में क्वाड-कोर Unisoc चिपसेट दिया गया है, जिसकी स्पीड 1.4Ghz क्लॉक है।

Nokia C2 में 1GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से डिवाइस की स्टोरेज को 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है। फोन एंडरॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। साथ ही पावर बैकअप के लिए 2,800mAh की बैटरी दी गई है। आखिर में बात करें कनेक्टिविटी ऑप्शन की तो इसमें हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट चार्जिंग प्वाइंट, 4G, सिंगल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here