Jio के इस शानदार और दमदार Exclusive offer के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ सस्ता Nokia C30 फोन, जानें प्राइस

Join Us icon

Nokia के फोन बनाने वाली HMD Global ने भारतीय बाजार में एक हफ्ते से भी कम समय में अपने दूसरे फोन को पेश कर दिया है। 4 दिन पहले ही कंपनी ने इंडियन मार्केट में Nokia XR20 Rugged Phone को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने C-सीरीज के अंदर अपने नए फोन Nokia C30 को पेश किया है। साथ ही कंपनी ने डिवाइस को रिलांयस जियो के साथ साझेदारी में लॉन्च किया है। इस साझेदारी के तहत ये नोकिया का चौथा फोन है जिसके साथ JioExclusive ऑफर मिलेगा। फोन 6,000mAh बैटरी और 6.82 डिसप्ले के साथ कई अन्य खूबियों से लैस है। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत के साथ पूरे स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हैं।

Nokia C30 प्राइस और सेल

कंपनी ने Nokia C30 को Green और White कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसके अलावा फोन 3/32GB और 4/64GB कॉन्फिग्रेशन में आता है, जिसकी कीमत क्रमश: 10,999 रुपए व 11,999 रुपए है। फोन सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर, ई-कॉमर्स साइट और नोकिया की वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे भी पढ़ें: Nokia XR20 Rugged Phone हुआ इंडिया में लॉन्च, +55C की गर्मी और -20C सर्दी में भी करेगा फिट काम
Nokia C30 launched with 6000mah battery Rugged Phone Nokia XR20 and Feature Phone Nokia 6310

Nokia C30 पर Jio ऑफर

जो ग्राहक JioExclusive ऑफ़र का लाभ उठाने का विकल्प चुनते हैं, उन्हें इस फोन की कीमत पर 10% या अधिकतम 1000 रुपए का ऑफ मिलेगा। इस ऑफ के बाद फोन के 3GB और 4GB की कीमत क्रमश: 9,999 रुपए और 10,999 रुपए हो जाएगी। इसके अलावा 249 रुपए और उससे अधिक का रिचार्ज करने वाले Jio ग्राहक भी Myntra, PharmEasy, Oyo और MakeMyTrip पर 4000 रुपए के लाभ के पात्र होंगे।

nokia-c30-1

Nokia C30 की स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया सी30 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.82 इंच की बड़ी एचडी+ एलसीडी ‘वी’ नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता हैं। इस फोन का डायमेंशन 177.7×79.1×9.9एमएम और वज़न 237ग्राम है। Nokia C30 को Android 11 (Go edition) पर लॉन्च किया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc SC9863A पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: बाहुबली बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Nokia का पहला और दमदार टैबलेट नोकिया T20, जानें प्राइस

Nokia C30 launched with 6000mah battery Rugged Phone Nokia XR20 and Feature Phone Nokia 6310

जैसा कि हमनें उपर बताया है नोकिया सी30 को कंपनी की ओर से तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट पर लॉन्च किया गया है जिनकी मैमोरी को कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia C30 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट वीडियो: OnePlus 9RT Review of Specifications

डुअल सिम, 3.5एमएम जैक ओटीजी व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए नोकिया सी30 स्मार्टफोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है, जो कंपनी के अनुसार 3 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here