गेमिंग फोन्स की परिभाषा बदलने आ रहा Nokia G10, लॉन्च से पहले ही देखें क्या होंगे फीचर्स

गेमिंग स्मार्टफोन की बढ़ती मार्केट को देखते हुए अब नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल भी अपने नए और पहले गेमिंग-सेंट्रिक फोन से पर्दा उठाने वाली है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Nokia-G सीरीज के अंदर नए हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी टेक वेबसाइट NokiaPowerUser द्वारा सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि HMD Global के इस फोन को Nokia G10 के नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन के साथ ही कंपनी अपनी जी-सीरीज को भी पेश करेगी। इससे पहले फोन ऑनलाइन मॉडल नंबर TA-1334 के साथ स्पॉट किया जा चुका है। आइए आगे जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ।
Nokia G10 की लीक स्पेसिफिकेशन्स
NokiaPowerUser की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि G-सीरीज के अंदर आने वाले Nokia G10 में एक ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच के डिसप्ले का सपोर्ट होगा। हालांकि, अभी फोन को रिफ्रेश रेट और रिजोल्यूशन के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। रिपोर्ट में आगे खुलासा हुआ है कि फोन बैक पर क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा रिपोर्ट में अन्य तीन सेंसर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में अल्ट्रावाइड, डेप्थ और मेक्रो लेंस होगा। इसे भी पढ़ें: Nokia 6300 4G फीचर फोन आ रहा है इंडिया, JioPhone को मिलेगी टक्कर, इसमे चलेगी WhatsApp भी
Nokia G10 लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
NokiaMob के अनुसार Nokia G10 को कंपनी की Russia वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा फोन को ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया है। इसे भी पढ़ें: Nokia 5.4 हुआ इंडिया में लाॅन्च, स्पेसिफिकेशन्स के दम पर देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर
अभी नोकिया जी10 के बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी हमारे पास है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इस डिवाइस को लेकर अधिक जानकारी सामने आएगी। हालांकि, एचएमडी ग्लोबल को अभी तक नोकिया जी-सीरीज़ या जी 10 लॉन्च पर आधिकारिक घोषणा नहीं की।
Nokia 6300
बता दें कि हाल ही में Nokia 6300 के इंडिया लाॅन्च को लेकर खबर सामने आई थी। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि नोकिया 6300 4जी फोन आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो इंडिया में इस फोन की कीमत 5,000 रुपये से कम ही होगी। याद दिला दें कि भारत में पहले से मौजूद Nokia 5310 और Nokia 215 4G फीचर फोन 4,000 रुपये से कम बजट में सेल के लिए उपलब्ध है।