2021 में Nokia के 5G फोन्स की रहेगी धूम, यहां देखें लिस्ट

Join Us icon

Samsung, Xiaomi, Motorola और Oppo जैसी स्मार्टफोन कंपनियों को चुनौती पेश करने के लिए इस साल HMD Global ने भी तैयारी कर ली है। भारत समेत दुनियाभर में 5G स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ता देखते हुए Nokia ने प्लानिंग की है कि वह 4 नए 5जी स्मार्टफोन्स इस साल लॉन्च करने वाली है, जो कि लुक और स्पेसिफिकेशंस के साथ ही मजबूती के मामले में भी दमदार होंगे। हाल ही में कंपनी ने अपनी योजना के बारे में बताया है। फिलहाल 5G कैटगरी में नोकिया ने एक ही फोन को पेश किया है, जिसका नाम Nokia 8.3 5G है।

ये स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च

नोकिया आने वाले समय में अपने नए 5जी मोबाइल तो पेश कर अपने स्मार्टफोन की पोर्टफोलियो का विस्तार करने की कोशिश में है। इसी को देखते हुए कंपनी ने चार नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बनाई है। नोकिया के जो 5G मोबाइल इस साल लॉन्च होने वाले हैं, उनमें Nokia 5.5 5G, Nokia 7.4 5G, Nokia 8.4 5G और Nokia 9.x PureView (संभावित नाम) प्रमुख हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये फोन एंट्री लेवल 5जी से लेकर प्रीमियम 5जी मोबाइल सेगमेंट में पेश किए जा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 3,900mAh बैटरी के साथ लिस्ट हुआ Nokia का सस्ता फोन, जानें कब करेगा एंट्री

इसके अलावा पब्लिकेशन का कहना है कि नोकिया 7.4 5जी साल की पहली छमाही में रिलीज़ होने वाले दो स्मार्टफोनों में से एक हो सकता है। इसके अलावा यह भी सुझाव दिया है कि यह नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC के साथ आएगा जो कि हाल ही में पेश किया गया था। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि यह हाल ही में लीक हुए नोकिया 6.3 / 6.4 के बारे में बात करता है, जो हमें लगता है कि यह जल्द लॉन्च करने के लिए एक मजबूत दावेदार है क्योंकि इसका डिज़ाइन पहले से ही लीक के माध्यम से सामने आ चुका है। इसे भी पढ़ें: Nokia 6.3/6.4 के रेंडर्स में सामने आया डिजाइन, लॉन्च से पहले देखें लुक

स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर

बता दें कि स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर को हाल ही में सस्ते 5जी स्मार्टफोन का सपना पूरा करने के लिए पेश किया गया था। स्नैपड्रैगन 460 और स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से इसकी तुलना करें तो स्नैपड्रैगन 480 5G 8 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके अलावा इस सीरीज का यह पहला प्रोसेसर है जिसमें क्विक चार्ज 4 प्लस, 120fps FHD+ पैनल का सपोर्ट, 64 मेगापिक्सल का कैमरे का सपोर्ट और ट्रिपल कैमरा का सपोर्ट है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here