Nokia स्मार्टफोंस की खरीद पर मिल रहा है 5000 रुपये तक का फायदा, 1 दिसंबर तक चलेगा ऑफर

Join Us icon

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद दो बड़ी टेक कंपनी Xiaomi और Realme अपने फैन्स को खुश करते हुए ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ की घोषणा कर चुकी है। इस सेल के दौरान ये दोनों ही स्मार्टफोन ब्रांड अपने विभिन्न स्मार्टफोंस को ऑफर व डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगे। शाओमी व रियलमी के बाद अब Nokia ने भी अपने फैन्स के लिए नया तोहफा पेश किया है। Nokia का यह तोहफा औरों से ज़रा हटकर है। Nokia किसी स्मार्टफोन पर प्राइस डिस्काउंट नहीं दे रही है, बल्कि स्मार्टफोन की खरीद पर सीधे 5,000 रुपये तक का गिफ्ट कार्ड दे रही है।

Nokia ने अपने फैन्स के लिए इस खास ऑफर की शुरूआत की है। ऑफर के तहत नोकिया की ओर से ब्रांड के स्मार्टफोंस खरीदे जाने पर ‘गिफ्टकार्ड’ दिए जा रहे हैं। Nokia की ओर से दिए जा रहे ये गिफ्ट कार्ड 5,000 रुपये, 4,000 रुपये और 2,000 रुपये के हैं। Nokia स्मार्टफोन की खरीदारी पर ये गिफ्टकार्ड यूजर्स को प्राप्त होंगे, जिसके बाद अगले 30 दिनों तक इन गिफ्ट कार्ड्स का यूज़ किया जा सकेगा। Nokia का यह खास ऑफर आज से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चलेगा।

किस स्मार्टफोन पर कितना फायदा

Nokia 7.2 के 4जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट तथा 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की खरीद पर यूजर्स को 5,000 रुपये का गिफ्टकार्ड प्राप्त होगा। इसी तरह Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन खरीदने पर भी यूजर्स ऑफर के तहत 5,000 रुपये का गिफ्टकार्ड पाएंगे। इसी तरह कंपनी के Nokia 6.2 स्मार्टफोन को वेबसाइट से खरीदने पर Nokia द्वारा 4,000 रुपये का गिफ्टकार्ड दिया जा रहा है।

Nokia offer gift card worth upto rs 5000 india deal discount black friday sale

Nokia 8.1, Nokia 4.2, Nokia 3.1 Plus, Nokia 3.2 (2जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज), Nokia 3.2 (3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज),  Nokia 2.2 (2जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज) और Nokia 2.2 (3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज) स्मार्टफोन की खरीद पर 2,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड प्राप्त होगा। बता दें कि एक बार गिफ्टकार्ड प्राप्त होने के बाद Nokia की आधिकारिक वेबसाइट पर ही इस गिफ्टकार्ड का यूज़ परर्चेजिंग के दौरान ‘GIFTCARD’ कोड के साथ किया जा सकेगा।

Nokia Smart TV

बता दें कि अगले महीने Nokia अपना पहला Smart TV भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। यह टीवी शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। लीक में सामने आया है कि कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले टीवी का डिसप्ले साईज़ 55-इंच का होगा। बताया जा रहा है कि यह टीवी 4K अल्ट्रा एचडी पैनल पर बना होगा जो शानदार विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करेगा। Nokia स्मार्ट टेलीविज़न को एंडरॉयड 9.0 पाई ओएस पर बनाया जाएगा।

Nokia Smart TV Sound By JBL to launch in india flipkart specifications

गौरतलब है कि यह पहली बार है जब JBL ने टेलीविज़न प्रोडक्ट में भागीदारी की है।  लीक के मुताबिक इस टीवी में इंटेलिजेंट डीमिंग टेक्नोलॉजी का यूज़ किया जाएगा तथा Nokia स्मार्टटीवी में जेबीएल का साउंड सिस्टम फिट होगा। Nokia Smart TV में JBL के स्पीकर्स दिए जाएंगे जो Dolby Audio और DTS TruSurround सपोर्ट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक Nokia Smart TV साउंड के मामले में बेहद खास होगा और इस टीवी में क्लियर वोकल टोन और मिनिमल हारमोनिक डिस्ट्रोशन देखने को मिलेगा। नोकिया का यह टेलीविज़न 5.1 सराउंड साउंड सपोर्ट करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here