6GB रैम के साथ आने वाला है Nokia का सस्ता 5G फोन, Xiaomi-Realme की करेगा छुट्टी?

Join Us icon

टेक्नोलॉजी की डिमांड को देखते हुए हर साल टेक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियां अपने प्रोडक्ट में कुछ न कुछ नया लेकर आती हैं। वहीं, हाल ही के दिनों में 5जी को लेकर एक ट्रेंड देखा गया और इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए प्रोसेसर बनाने वाली कंपनियों से लेकर टेलीकॉम कंपनियां भी 5G टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि नोकिया जल्द ही बजट कैटगरी में 5G फोन को पेश करने का विचार कर रही है। दरअसल, कोडनेम नोकिया क्विकसिल्वर के साथ HMD ग्लोबल के एक स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच की वेबसाइट पर देखा गया है।

लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन में 6GB रैम और Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, स्मार्टफोन 1.8GHz चिपसेट पर काम करेगा जिसका नाम नहीं दिया गया है। फोन को सिंगल-कोर के लिए 466 और मल्टी-कोर के लिए 1487 – प्वाइंट्स मिले हैं। इन्हीं स्कोर से कयास लगाए जा रहे हैं कि नोकिया क्विकसिल्वर को एक बजट प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। संभावना है कि फोन नया स्नैपड्रैगन 480 5जी चिपसेट दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 5 प्वाइंट में जानें अभी क्यों न लें सस्ता 5G स्मार्टफोन?

nokia-quicksilver-specifications-geekbench

हालांकि, 6 जीबी रैम के साथ एक नोकिया का किफायती स्मार्टफोन देखना काफी दिलचस्प होगा। हाल ही में लॉन्च हुई ओपो A93 5G को भी स्नैपड्रैगन 480 SoC के साथ पेश किया गया था, जिसमें 8GB RAM दी गई थी। इस स्मार्टफोन के लिए भी गीकबेंच पर इसी तरह के स्कोर देखे गए थे।

Nokia 9 3 PureView 7 3 5G and 6 3 to launch in november

इसके अलावा खबर है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 6.3 / 6.4 नाम के किफायती स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। लीक के अनुसार इस हैंडसेट को 6.45-इंच का डिसप्ले, स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर, 24MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: ये हैं Samsung के 5 सस्ते 5G फोन जो जल्द होंगे लॉन्च

इतना ही नहीं नोकिया फोन TA-1322 मॉडल नंबर वाले फोन को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर देखा गया था। जिसमें इस स्मार्टफोन के 6.5-इंच FHD + HDR डिसप्ले, स्नैपड्रैगन 690 5G चिपसेट, 48MP क्वाड रियर कैमरे, 24MP सेल्फी सेंसर और 4,000mAh की बैटरी के साथ आने की खबर सामने आई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here