
Realme ने स्मार्टफोन बाजार में सफलता पाने के बाद अब स्मार्ट टीवी के क्षेत्र में भी शुरूआत की है। कंपनी की ओर से इंडिया में ब्रांड का पहला Smart TV लॉन्च कर दिया गया है जो दो मॉडल्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी के बाद अब Nokia भी भारत में अपना नया स्मार्टफोन टीवी लाने जा रही है। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि आने वाली 4 जून को भारत में Nokia Smart TV भी लॉन्च कर दिया जाएगा।
Nokia Smart TV को लेकर ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने बताया है कि कंपनी आने वाली 4 जून को भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस स्मार्टटीवी को 43 इंच डिसप्ले पैनल पर लॉन्च किया जाएगा। दिसबंर में लॉन्च हुआ 55 इंच टीवी की ही तरह यह नया नोकिया स्मार्टटीवी भी कंपनी की वेबसाइट के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 43 इंच Nokia Smart TV को भारतीय बाजार में 31,000 रुपये से लेकर 34,000 रुपये के बीच की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यहां आपको बताते चले कि पिछले दिनों Realme Smart TV का 43 इंच मॉडल 21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में प्राइस डिफरेंस देखते हुए यह कहा जा सकता है कि नोकिया अपने स्मार्ट टीवी को कई एडवांस तकनीक व आधुनिक प्रीमियम फीचर्स से लैस कर सकती है।
शानदार साउंड क्वॉलिटी
Nokia ने अपने Smart TV के लिए JBL से भागीदारी की हुई है। मौजूदा Nokia Smart TV में JBL के स्पीकर्स दिए गए हैं जो Dolby Audio और DTS TruSurround सपोर्ट करते हैं। Nokia Smart TV साउंड के मामले में बेहद खास है। इस टीवी में क्लियर वोकल टोन और मिनिमल हारमोनिक डिस्ट्रोशन का शानदार अनुभव मिलेगा वहीं साथ ही यह नोकिया स्मार्टटीवी 5.1 सराउंड साउंड सपोर्ट करता है। नए 43 इंच नोकिया टीवी में भी यही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
Nokia Smart TV
बाजार में उपलब्ध Nokia Smart TV की बात करें तो इसे 55 इंच की 4K UHD LED डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो डॉल्बी विज़न सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह डिसप्ले बेहद उम्दा रंगो के साथ इंटेलिजेंट डीमिंग की अनुभव देती है। कंपनी की ओर से इस टेलीविज़न को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो बिल्ट इन क्रोमकॉस्ट के साथ रन करता है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M01 और Galaxy M11 की कीमत होगी 10,999 रुपये
नोकिया के इस स्मार्टटीवी में मोबाइल की ही तरह डाटा सेविंग मोड भी मौजूद है। यूज़र की आसानी के लिए कंपनी ने Nokia Smart TV को गूगल असिस्टेंट से लैस किया है। Nokia Smart TV में Netflix और YouTube के लिए शार्टकट बटन भी दिए गए हैं। यह टेलीविज़न 2.25जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए Nokia TV में PureX क्वॉड-कोर प्रोसेसर मौजूद है।





















