Nokia Smart TV अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, पहली लुक आई सामने

Join Us icon

पिछले महीने खबर आई थी कि दिग्गज़ ब्रांड Nokia भी भारतीय टेलीविज़न बाजार में अपना हाथ आज़माने की फिराक में है। चर्चा थी कि देश में बढ़ते टीवी व्यापार के चलते Nokia ब्रांड का स्मार्ट टेलीविज़न भी इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। पिछले दिनों Xiaomi के साथ ही OnePlus और Motorola द्वारा भारत में स्मार्टटीवी लॉन्च किए जाने के बाद मोबाईल ब्रांड्स की हिस्सेदारी टेलीविज़न बाजार में भी बढ़ी है। वहीं अब Nokia भी स्मार्ट टीवी लॉन्च करने जा रही है। पिछले दिनों जहां Nokia Smart TV को बीआईएस पर लिस्ट कर दिया गया था, वहीं आज एक मीडिया रिपोर्ट में Nokia के आने वाले स्मार्ट टीवी की वास्तविक फोटो भी सामने आ गई है।

Nokia Smart TV की ये फोटोज़ डिजीट वेबसाइट द्वारा शेयर की गई है। सबसे पहले तो बता दें कि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह टेलीविज़न दिसंबर महीने के पहले पखवाड़ें में ही लॉन्च कर दिया जाएगा और यह टीवी शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोटो में हालांकि स्मार्ट टीवी का फुलव्यू नहीं दिखाया गया है लेकिन इनमें टेलीविज़न डिसप्ले के उपरी बेजल और बैक पैनल पर मौजूद स्पीकर सिस्टम नज़र आया है।

Nokia Smart TV Sound By JBL to launch in india flipkart specifications

फोटो से पता चला है कि Nokia Smart TV को बेहद ही कम बेजल्स पर लॉन्च किया जाएगा और टीवी की डिसप्ले और बॉडी के बीच बेहद कम स्पेस रहेगा। फोटो में टीवी का उपरी व्यू दिखाया गया है, जिससे देखकर कहा जा सकता है कि इस टेलीविज़न के साईड बेजल्स भी काफी पतले होंगे। इसी तरह Nokia Smart TV के बैक पैनल पर नीचे की ओर स्पीकर दिखाया गया है और इस स्पीकर पर Sound By JBL लिखा हुआ है। फोटो में Nokia Smart TV को ग्रे शेड कलर में दिखाया गया है।

साउंड होगा बेहद खास

सबसे पहले तो बता दें कि यह पहली बार है जब JBL ने टेलीविज़न प्रोडक्ट में भागीदारी की है। Nokia Smart TV में JBL के स्पीकर्स दिए जाएंगे जो Dolby Audio और DTS TruSurround सपोर्ट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक Nokia Smart TV साउंड के मामले में बेहद खास होगा और इस टीवी में क्लियर वोकल टोन और मिनिमल हारमोनिक डिस्ट्रोशन देखने को मिलेगा। नोकिया का यह टेलीविज़न 5.1 सराउंड साउंड सपोर्ट करेगा।

Nokia Smart TV Sound By JBL to launch in india flipkart specifications

Nokia Smart TV

नोकिया ब्रांड के इस पहले स्मार्ट टेलीविज़न की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक में सामने आया है कि कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले टीवी का 55-इंच का भी होगा। बताया जा रहा है कि यह टीवी 4K अल्ट्रा एचडी पैनल पर बना होगा जो शानदार विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करेगा। Nokia स्मार्ट टेलीविज़न को एंडरॉयड 9.0 पाई ओएस पर बनाया जाएगा। लीक के मुताबिक इस टीवी में इंटेलिजेंट डीमिंग टेक्नोलॉजी का यूज़ किया जाएगा तथा Nokia स्मार्टटीवी में जेबीएल का साउंड सिस्टम फिट होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here