Nokia ने साधा OPPO पर निशाना, चीनी कंपनी को अदालत में घसीटा! बैन हो सकते हैं ओपो मोबाइल्स

आगे निकलने की होड़ हर क्षेत्र में है। टेक बाजार व स्मार्टफोन मार्केट भी इससे अछूती नहीं है। सभी मोबाइल ब्रांड खुद को बेहतर बताते हुए अपना यूजर बेस बढ़ाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इस कई बार इस रेस में कुछ ऐसे कांड भी हो जाते हैं जो कानून की नज़र में अपराध होते हैं। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OPPO एक ऐसे ही कांड में फसता नज़र आ रहा है। फिनलैंड के मोबाइल ब्रांड Nokia ने ओप्पो पर केस ठोका है जो आस्ट्रेलिया में चलेगा। इससे पहले भी नोकिया कंपनी जर्मनी में OnePlus और ओपो को केस में हरा चुकी है जिसके बाद उस देश में इन दोनों ब्रांड्स के प्रोडक्ट बिकने बंद हो चुके हैं।
Nokia ने ठोका Oppo पर केस
रिपोर्ट के अनुसार नोकिया कंपनी चीनी ब्रांड ओपो पर केस दर्ज करने जा रही है तथा यह मुकदमा आस्ट्रेलिया में ठोका जाएगा। यह केस Nokia SEP (Service Enablement Platform) के उल्लंघन का है जिसमें OPPO पर आरोप लगा है कि उसने Nokia 4G और 5G technologies का इस्तेमाल कंपनी इजाजत के बिना किया है। यानी ओप्पो अपने स्मार्टफोंस में जिस तकनीक का इस्तेमाल कर रही है उसका मालिकाना हक नोकिया कंपनी के पास है लेकिन उसकी परमिशन के बिना ही ओपो उस टेक्नोलॉजी का यूज़ कर रही है।
नोकिया ने क्यों किया ओपो पर केस
प्राप्त जानकारी अनुसार साल 2018 में फिनलैंड की कंपनी Nokia और चीन की कंपनी OPPO (Part of BBK Electronics) के बीच एक लाइसेंस एग्रीमेंट हुआ था, जिसके मुताबिक नोकिया द्वारा डेवलेप की गई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ओपो प्रोडक्ट्स में किया जा सकता है। साल 2021 में यह लाइसेंस एक्सपायर हो गया लेकिन उसे फिर से रिन्यू किए बिना ही ओपो कंपनी नोकिया की टेक्नोलॉजी का इस्मेमाल करती है। बिना नए लाइसेंस एग्रीमेंट के ही नोकिया की टेक्नोलॉजी यूज़ करने के खिलाफ ही ओपो पर यह मुकदमा दायर किया जा रहा है।
जर्मनी में बैन हो चुके हैं OPPO Smartphones
बता दें कि आस्ट्रेलिया से पहले जर्मनी में भी नोकिया कंपनी OPPO और OnePlus पर केस दर्ज कर चुकी है जहां की अदालत ने इन दोनों ही ब्रांड्स को दोषी पाते हुए ओपो और वनप्लस स्मार्टफोन जर्मनी में बैन कर दिए हैं। इस बैन ने चीनी कंपनियों को तगड़ा झटका दिया था और हो सकता है कि आने वाले दिनों में आस्ट्रेलिया में भी ओपो मोबाइल्स बैन कर दिए जाएं।