6.3-इंच डिसप्ले के साथ सामने आए नोकिया के दो नए फोन Nokia TA-1178 और TA-1196

Join Us icon

Nokia ने पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दो नए फीचर फोन Nokia 220 4G और Nokia 105 (2019) लॉन्च किए हैं। फोन लॉन्च के अलावा यह टेक कंपनी Nokia 6.2, Nokia 7.2 और Nokia 8.2 स्मार्टफोन के लीक्स की वजह से भी लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं कल फिर से Nokia का नाम टेक मंच पर चर्चा का विषय बना है। नोकिया का एक अन्य स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ है, जिसमें फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।

Nokia के इस आगामी स्मार्टफोन को TA-1178 मॉडल नंबर के साथ अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है। वेबसाइट सर्टिफिकेशन के कवर लेटर में TA-1196 मॉडल नंबर भी सामने आया है। इस लिस्टिंग में फोन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन यह जरूर पता चला है कि यह ​स्मार्टफोन 6.3-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन को एनएफसी, जीएसएम, डब्ल्यूसीडीएमए और एलटीई बैंड सपोर्टेड बताया गया है।

Nokia 8.2

Nokia 8.2 की बात करें तो इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि Nokia 8.2 कंपनी का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन होगा। लीक के अनुसार यह डिवाईस 32-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक में फोन की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि Nokia 8.2 एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10.0 यानि एंडरॉयड क्यू पर पेश किया जाएगा।

Nokia TA-1178 TA-1196 listed on fcc certifications 6.3 inch display nfc

Nokia 8.2 कंपनी का फ्लैगशिप डिवाईस होगा जो 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। माना जा सकता है कि 8जीबी रैम Nokia 8.2 के सबसे बड़े वेरिएंट में होगी। कंपनी इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी वेरिएंट में भी लॉन्च कर सकती है। वहीं लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए Nokia 8.2 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट दिया जा सकता है। Nokia की ओर से हालांकि अभी तक Nokia 8.2 को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Nokia 6.2

इसी तरह कई दिनों से Nokia 6.2 भी लीक्स में छाया हुआ है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 6.1 का अपडेटेड वर्ज़न होगा। इस स्मार्टफोन में 6.39-इंच की फुलएचडी प्लस प्योर डिसप्ले दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि Nokia 6.2 कंपनी का पंच-होल डिसप्ले पर बना डिवाईस होगा। Nokia 6.2 को ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Nokia TA-1178 TA-1196 listed on fcc certifications 6.3 inch display nfc

Nokia 6.2 में इसके अलावा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। लीक्स में बताया गया है कि Nokia 6.2 को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए Nokia 6.2 में क्वालकॉम क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here