Nokia इंडिया में भी खेलेगा T20 का खेल, चीनी कंपनियों के छूटेंगे छक्के, यहां जाने फुल डिटेल

Join Us icon

Nokia ने कुछ दिनों पहले ही टैबलेट मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाईस Nokia T20 पेश किया था। यह Tablet कंपनी की ओर से यूरोपियन माकेट में पेश किया गया था जो अब भारत का रूख कर रहा है। नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global बेहद जल्द अपने इस शानदार टैबलेट डिवाईस को इंडिया में लॉन्च करने वाली है। 8,200mAh battery और 10.4-inch 2K display वाले नोकिया टी20 को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर टीज़ भी कर दिया गया है।

Nokia T20 Tablet आने वाले कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। इस फोन को दरअसल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर स्पॉट किया गया है जहां वेबसाइट अपनी Big Diwali Sale का प्रोमोशन कर रही है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 28 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवंबर तक चलने वाली है और उम्मीद है कि इन्हीं दिनों के बीच Nokia Tab T20 इंडियन मार्केट में भी अनाउंस कर दिया जाएगा। फिलहाल फ्लिपकार्ट नोकिया टी20 को लेकर ‘कमिंग सून’ कहा गया है।

Nokia Tab T20 India Launch soon Flipkart Big Diwali Sale

Nokia Tab T20

नोकिया टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 2000 X 1200 पिक्सल वाली 10.4 इंच की 2के एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। टैबलेट की डिसप्ले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है जो 226पीपीआई और 400निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 12एनएम फेब्रिकेशन पर बने Unisoc Tiger T610 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है जो 4 जीबी तक की रैम और 64 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Nokia Tab T20 India Launch soon Flipkart Big Diwali Sale

Nokia Tab T20 में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो ऑटो फोकस तकनीक से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टैबलेट डिवाईस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह टैबलेट डिवाईस आईपी52 रेटिड है जिसमें स्टीरियो स्पीकर, पावर एम्पलीफायर, डुअल माइक्रोफोन, OZO ऑडियो और प्लेबैक, FM रेडियो और 3.5एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मौजूद है। यह डिवाईस Wi-Fi और LTE दोनों मॉडल्स में आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here