
Nokia ने Nokia X-सीरीज के स्मार्टफोन- Nokia X10 और Nokia X20 को अप्रैल में लॉन्च किया था। इन हैंडसेट के साथ, कंपनी ने Nokia C10, C20 और Nokia G10, G20 स्मार्टफोन भी लॉन्च किए थे। वहीं, अब, ऐसा लग रहा है कि Nokia भारतीय बाजार के लिए Nokia X10 और Nokia X20 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले इन दोनों हैंडसेट को Nokia की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। Nokia वेबसाइट पर SAR (Specific Absorption Rate) की जानकारी सामने आई है। इस लिस्टिंग में Nokia X10 और X20 हैंडसेट को उनके SAR के साथ लिस्ट किया है। इसके अलावा, वेबसाइट ने SAR सेक्शन में Nokia C20, G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन को भी लिस्ट किया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे।
Nokia X10, X20, C20, G10 और G20 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।
Nokia की इंडियन वेबसाइट पर Nokia X10, X20 लिस्टिंग को सबसे पहले टेक वेबसाइट NokiaMob द्वारा स्पॉट किया गया था। एसएआर सेक्शन में इन हैंडसेट्स के उल्लेख के साथ, हम सुरक्षित रूप से यह मान सकते हैं कि नोकिया भारत में नई एक्स-सीरीज़, जी-सीरीज़ और सी-सीरीज़ स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नोकिया की वेबसाइट पर एसएआर सेक्शन में अब तक केवल भारत में लॉन्च होने वाले फोन को ही लिस्ट किया गया है। इसे भी पढ़ें: Nokia 110 4G और Nokia 105 4G शानदार नए डिजाइन और 4G VoLTE कनेक्टिविटी के साथ हुए लॉन्च
उदाहरण के लिए, कंपनी ने भारत में Nokia 8.3 5G को पेश नहीं किया। वहीं, वेबसाइट में इस हैंडसेट का कोई उल्लेख नहीं है। यह देखते हुए कि इन नए फोनों को नोकिया वेबसाइट पर एसएआर मूल्यों के साथ लिस्ट किया जा रहा है, अब यह अनुमान लगाना सुरक्षित है कि ये डिवाइस जल्द ही देश में लॉन्च हो रहे हैं।
Nokia X10 और Nokia X20 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Nokia X सीरीज़ के ये फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गए हैं जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोंस की स्क्रीन फ्लिकर फ्री डिमिंग टेक्नोलॉजी पर बनी है तथा 450निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Nokia X10 और Nokia X20 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ डुअल मोड 5G सपोर्ट करने वाले क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट पर रन करते हैं। इसे भी पढ़ें: 6G Technology के लिए कुछ बड़ा करने की तैयारी में Japan, चीन को पछाड़ने की मुहिम में Nokia से मिलाया हाथ
Nokia X10 और Nokia X20 दोनों ही डुअल सिम फोन हैं जो वोएलटीई तथा दोनों बैंड सपोर्ट करते हैं। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं ये नोकिया फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करते हैं। ये नोकिया फोन 3.5एमएम जैक और गूगल असिस्टेंट बटन के साथ बाजार में आए हैं। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Nokia X10 और Nokia X20 में 4,470एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओटीजी सपोर्ट करती है।






















