
भले ही हम Nokia के बारे में कुछ भी बोलें कि कंपनी का अब नंबर वन बनना मुश्किल है, फोन महेंगे हैं, फोन में फीचर्स कम हैं या कंपनी अब पुरानी तकनीक के साथ ही आती है, लेकिन सच यह भी है कि जब भी नोकिया का कोई फोन लॉन्च होने वाला होता है या लॉन्च होता है, हम उसके बारे में जानना जरूर चाहते हैं। कंपनी ने पिछले दिनों भारत में अपना एक सस्ता फोन लॉन्च किया था। वहीं अब जानकारी आई है कि वह एक नया 5G फोन Nokia XR20 को लेकर आने वाली है जिसे 20 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। इस फोन को लेकर मोबाइल बाजार में काफी शोर है। ऐसे में आप भी जानना चाहेंगे कि आखिर क्या है इस फोन में इतना खास जो इतनी चर्चा हो रहा है? तो चलिए मैं Nokia XR20 की 5 बड़ी खूबियां आपको बताने वाला हूं जिससे कि आप जान पाएंगे कि क्यों यह फोन खास है।
रग्ड डिजाइन
आपने अब तक वाटरप्रूफ फोन और डस्ट प्रूफ फोन का नाम सुना होगा लेकिन बता दूं कि Nokia XR20 इससे कहीं ज्यादा प्रोटेक्शन देता है। यह रग्ड फोन है तो पानी और धुल के साथ ही टूट फूट से भी सुरक्षित है। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री स्टैंडर्ड पर तैयार है जो काफी टफ है। 1.5 मीटर की उंचाई से गिरने पर भी यह सुरक्षित होगा। फोन की बॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम और प्लास्टिक से बनी है जो टूट फूड से भी सुरक्षित है। कंपनी का कहना है कि यह स्क्रैच रजिस्टेंस, ड्रॉप रजिस्टेंस, टेंपरेचर रजिस्टेंस, वाटर रजिस्टेंस, किड एंड पेट यानी बच्चे और जानवर से भी सुरक्षित है। आप सोच सकते हैं कि कितनी सुरक्षा मिल रही है। फोन अगर गंदा हो जाए तो आप साबुन से इसे धो भी सकते भी हैं खराब नहीं होगा। इसे भी पढ़ें : Flipkart पर इस Actor ने ऑर्डर किया ‘Nothing’ ईयरबड्स, डिब्बा खोला तो सच में मिला nothing
टफ ग्लास
बॉडी के साथ ही फोन का डिसप्ले भी टफ है। कंपनी का कहना है कि toughest display glass का उपयोग किया गया है तो बेहद सुरक्षित है। फोन की स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसे भी पढ़ें : चिपसेट की कमी से स्मार्टफ़ोन मार्केट में गिरावट के बावजूद 3Q 2021 में Samsung बनी सबसे बड़ी कंपनी
शानदार कैमरा

रग्ड फोन होने के साथ ही यह फोन कैमरे के मामले में भी शानदार है। कंपनी ने इसे डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। फोन का मेन कैमरा 48 MP का है जो f/1.79 से 1/2.25 ऐक्शन मोड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा दूसरा सेंसर 13 MP है जो फास्ट फोकस सपोर्ट करता है। वहीं यह अल्ट्रावाइड कैमरा है जो 123 डिग्री फिल्फ ऑफ व्यू को सपोर्ट करता है। डुअल कैमरे के साथ इसमें डुअल एलईडी है। परंतु सबसे खास बात जो कही जा सकती है यह कि कंपनी ने ZEISS Optics का उपयोग किया है जो शानदार फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही ZEISS Portrait, ZEISS Cinematic Effects, SpeedWarp mode और Action Cam mode जैसे ऑप्शन इस फोन में उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ें : OnePlus 9RT इतने रुपये में होगा भारत में लॉन्च, घोषणा से पहले ही सामने आया India Price
4 साल तक ओएस अपडेट
Nokia XR20 को वैसे तो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 11 पर लॉन्च होगा लेकिन कंपनी का कहना है कि इसमें अगले तीन साल तक ओएस का अपडेट मिलेगा। इसके अलावा 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा। ऐसे में आपका फोन नया ही रहेगा।
5G सपोर्ट
रग्ड डिजाइन, नया ओएस और शानदार कैमरे के साथ इसमें आपको 5जी सपोर्ट भी मिलता है। ऐसे में साल दो साल बाद भी आपका फोन नया ही रहेगा।























