
Nokia XR20 के भारत लॉन्च की पुष्टि हो गई है। हाल ही में नोकिया इंडिया ने स्मार्टफोन का एक टीज़र अपने सोशल मीडिया चैनल ट्विटर पर पोस्ट किया था और आज पुष्टि की है कि इसकी प्री-बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होगी। यह ब्रांड का पहला 5G-रेडी रग्ड स्मार्टफोन होगा जो कि इंडिया की टेक मार्केट में लाया जाएगा। इंडिया से पहले यह फोन दूसरी मार्केट में लॉन्च हो चुका है। नोकिया एक्सआर 20 एक Rugged Phone है जो Military Grade सर्टिफाइड है। वहीं Nokia XR20 इंडियन फैंस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह मोबाइल भारत में लॉन्च होने वाला नोकिया का पहला 5जी फोन होगा।
Nokia XR20 5G इंडिया लॉन्च
Nokia XR20 5G को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लाइव कर दिया गया है। यहां कंपनी ने इस फोन की टीज़र वीडियो तो पोस्ट कर दी है लेकिन फिलहाल इसकी लॉन्च डेट से कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन, माना जा रहा है कि HMD Global बेहद जल्द नोकिया एक्स20 5जी को इंडियन मार्केट में उतारने वाली है। इसे भी पढ़ें: बाहुबली बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Nokia का पहला और दमदार टैबलेट नोकिया T20, जानें प्राइस
Pre-booking starts on 20th October. #NokiaXR20 #LoveTrustKeep
— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) October 14, 2021
Nokia XR20 5G की स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया एक्सआर20 को कंपनी की ओर से 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड है तथा 550निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया गया है। कंपनी इस फोन के साथ 3 साल की ओएस अपडेट और 4 साल की मासिक सिक्योरिटी अपडेट भी साथ में दे रही है। नोकिया ने अपने फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: नोकिया लाया एक और कम कीमत वाला सस्ता 5G Phone Nokia G300, चीनी ब्रांड्स के लिए बनेगा मुसीबत
फोटोग्राफी के लिए Nokia XR20 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह नया नोकिया मोबाइल 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पावर बैकअप के लिए 4,630एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग और 15वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस है।





















