
Nothing Phone (3) इस समय के सबसे चर्चित स्मार्टफोंस में से एक है। यह 1 जुलाई को लॉन्च होने वाला है और सीरीज का तीसरा फोन होगा। जो Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro के बाद आएगा। ब्रांड लगातार Phone (3) को टीज कर रहा है और दावा कर रहा है कि यह उनका पहला ‘ट्रू’ फ्लैगशिप फोन है। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने चिपसेट के बारे में बताया है। यहां जानें इससे जुड़ी डिटेल्स :
Nothing Phone (3) चिपसेट डिटेल्स
- Nothing ने आज घोषणा की है कि Phone (3) में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा।
- ब्रांड का कहना है कि यह अब तक के सभी Nothing स्मार्टफोंस में सबसे एडवांस प्रोसेसर है।
- Snapdragon 8s Gen 4 एक नया चिपसेट है, जिसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। यह एक पावरफुल मिड-रेंज चिपसेट है, जो पिछली जनरेशन की तुलना में 31 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस और 49 प्रतिशत तक बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
- भारत में अब तक iQOO Neo 10 ही ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट देखने को मिलता है। यह एक प्रीमियम मिड-रेंज फोन है जिसकी कीमत ₹31,999 है।
- दिलचस्प बात यह है कि Nothing ने इस चिपसेट को चुना है, जबकि Phone (3) को एक फ्लैगशिप फोन के तौर पर लॉन्च किया जाना है और इसकी कीमत EUR 800 (लगभग ₹79,500) होगी।
Nothing Phone (3) की डिटेल्स (अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार)
- Nothing ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि Phone (3) का निर्माण भारत में कंपनी की चेन्नई स्थित फैक्ट्री में किया जाएगा।
- इस स्मार्टफोन में ब्रांड का आइकॉनिक Glyph Interface नहीं होगा। इसकी जगह अब डॉट मैट्रिक्स डिजाइन देखने को मिलेगा।
- हाल ही में Phone (3) का एक लीक्ड रेंडर ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें इसके नए डिजाइन का दावा किया गया है। इसमें डुअल कैमरा सेंसर वर्टिकली लगे हुए दिख रहे हैं और उनके बगल में एक और सेंसर है, जो संभवतः एक पेरिस्कोप लेंस हो सकता है।
- ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह जो रेंडर सामने आया है, वह Nothing Phone (3a) Pro का एक प्रोटोटाइप हो सकता है, क्योंकि कुछ इसी तरह का डिजाइन ब्रांड द्वारा शेयर किए गए एक YouTube वीडियो में भी देखा गया था।
- Nothing Phone (3) को ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की बात सामने आ रही है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत 256GB वैरियंट के लिए $799 (लगभग ₹68,800) होगी। जबकि 512GB वर्जन की कीमत $899 (लगभग ₹77,500) हो सकती है।
Snapdragon 8s Gen 4 के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत में Nothing Phone (3) की कीमत क्या होगी। इसके पिछले वेरिएंट, Nothing Phone (2) की शुरुआती कीमत ₹44,999 रखी गई थी।











