
नथिंग फैंस के लिए आज बड़ा दिन है। कह सकते हैं कि आज ब्रांड का सबसे पावरफुल और महंगा मोबाइल फोन बाजार में एंट्री लेने वाला है। आज यानी 1 जुलाई को Nothing Phone (3) लॉन्च हो रहा है। यह एक बड़ा लॉन्च ईवेंट है क्योंकि एक ही दिन, एक ही वक्त पर यह स्मार्टफोन कई देशों में अनविल होगा। आज ही नथिंग फोन (3) इंडिया में पेश हो रहा है। इस बड़े लॉन्च को कैसे देखा जाए, इसका जरिया हमने आगे बताया है।
Nothing Phone (3) लॉन्च
नथिंग ब्रांड आज लंदन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रहा है। इसी ईवेंट के मंच से नथिंग फोन 3 और नथिंग का नया हेडफोन टेक मंच पर पेश किया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट स्थानिय समयानुसार रात के शाम 6 बजे शुरु होगा। लंदन का यह टाईम इंडिया में रात 10 बजकर 30 मिनट होगा। यानी रात को आज Nothing Phone (3) इंडिया लॉन्च से साक्षी बन सकेंगे।
कंपनी अपनी वेबसाइट पर यह लॉन्च ईवेंट प्रसारित करेगी। वहीं ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर भी फोन लॉन्च लाईव स्ट्रीम किया जा सकेगा। नीचे दी गई विंडो में भी आप Nothing Phone (3) इंडिया लॉन्च अपने मोबाइल फोन पर लाइव देख सकते हैं।
Nothing Phone (3) डिजाइन (लीक)
नथिंग फोन (3) में भी ब्रांड के पहले स्मार्टफोंस की ही तरह ट्रांसपेरेंट लुक दिया जाएगा। चर्चा है कि इस बार कंपनी की आइकॉनिक Glyph लाइटिंग को हटाया जाएगा और उसकी जरह नई और एडवांस Glyph Matrix डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दी जाएगी। यह फोन के बैक पैनल पर टॉप-राइट कॉर्नर में मिल सकती है।
यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। इसमें कैमरा लेंस प्लेसमेंट कुछ अलग ही मिलेगी। सामने आई फोटो के अनुसार इसमें टेलीफोटो कैमरा लेंस को जहां डिवाइस के एक किनारे की तरफ लगाया गया है वहीं अन्य सेंसर को दूसरी ओर फिट किया गया है। यह वाकई में काफी अजीब है। वहीं सुनने में आ रहा है कि इस फोन में कैमरा बंप को 74% तक कम किया गया है।
Nothing Phone (3) की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक नथिंग फोन (3) स्मार्टफोन में 6.77 इंच का बेहतरीन एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है इस पर 1080 x 2392 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 387PPI पिक्सल डेंसिटी मिलने की संभावना है इसके साथ ही फोन के बैक पर 2.5D ग्लास बैक कवर दिया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए कंपनी द्वारा मोबाइल में स्नैपड्रैगन 7 एस जेन 3 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह 4नैनोमीटर चिपसेट है। हालांकि यह चिपसेट मिलने की बात गलत साबित हो सकती है क्योंकि पूर्व मॉडल Phone (2) में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया गया था। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आगामी फोन में और भी दमदार प्रोसेसर मिलेगा।
लीक में बताया गया है कि फोन में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी और 50वॉट वॉयरलेस पावर चार्जिंग की सुविधा दी जा सकती है इसके साथ ही 7.5 रिवर्स चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए आज रात 10 बजकर 30 मिनट का इंतजार करना होगा।
custom_prices_section]
See All Competitors



















