Nothing Phone 3 हुआ लॉन्च, 16GB RAM और चार 50MP कैमरा लेंस के साथ है गज़ब Glyph Matrix ​डिजाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/Nothing-Phone-3-launch.jpg

Nothing Phone 3 इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह नथिंग ब्रांड द्वारा लाया गया अभी तक का सबसे महंगा और पावरफुल मोबाइल है जिसका इंतजार कई दिनों से किया जा रहा ​था। शानदार Glyph Matrix ​डिजाइन, ताकतवर Snapdragon 8S Gen 4 प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ ही इस मोबाइल में 50MP Periscope कैमरा और 50MP Selfie सेंसर मिलता है। नए नथिंग फोन (3) में क्या है खास और इसकी फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स कैसे हैं? ये सभी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone (3) प्राइस

नथिंग फोन (3) इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 12जीबी रैम वेरिएंट को 79,999 रुपये में लाया गया है जिसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसे 89,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

शुरुआती सेल में कंपनी Nothing Phone (3) पर बैंक कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी देगी जिसमें फोन के दोनों वेरिएंट्स पर 17 हजार रुपये तक का बेनिफिट पाया जा सकेगा जिसके बाद 12जीबी को 62,999 रुपये और 16जीबी को 72,999 रुपये में परचेज कर सकेंगे। यह नया नथिंग फोन भारतीय बाजार में White और Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। मोबाइल की सेल 15 जुलाई से शुरू होगी।

स्पेशल लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो नथिंग फोन 3 प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को कंपनी द्वारा 14,999 रुपये की कीमत वाले Nothing Ear मुफ्त दिए जाएंगे। वहीं प्री-ब्रकिंग करने पर Nothing Phone (3) पर 1 साल की अतिरिक्त extended warranty भी पाई जा सकेगी। यूजर्स इस फोन को 24 महीने की No-Cost EMI पर परचेज कर सकते हैं।

Nothing Phone 3 Price
Rs. 42,999
Go To Store
See All Prices

Nothing Phone (3) डिजाइन

नथिंग फोन 3 के साथ ही कंपनी ने अपने ‘अनोखे डिजाइन’ वाला ट्रेंड जारी रखा है। यह भी परदर्शी मोबाइल है जिसके बैक पैनल से अंदर झांका जा सकता है। रियर पैनल को इस बार three-column grid पर बनाया गया है जो एक खास जियोमेट्रिक स्टाइल लुक देता है। नीचे लगी फोटो में फोन की लुक और डिजाइन को देखा जा सकता है।

कंपनी ने अपने स्टाइल को और भी एडवांस करते हुए नथिंग फोन (3) में Glyph Matrix का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ‘रेड रिकॉर्डिंग लाइट’ भी दी गई है जो सिर्फ चमकती नहीं है बल्कि अलग-अलग तरह के एनिमेशन दिखाती है और किसी छोटी ​सी स्क्रीन वाली लुक देती है। कंपनी का कहना है कि इस ग्लिफ़ इंटरफेस में 489 माइक्रो एलईडी लगाई गई है।

ये ग्लिफ़ लाइट्स Glyph Toys, टॉर्च, कैमरा काउंटडाउन, बेडटाइम शेड्यूल, वॉल्यूम इंडिकेटर और नोटिफिकेशन्स सहित Flip to Glyph फीचर्स प्रदान करती हैं। बताते चलें कि फोन को खरोंच व स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए इसके फ्रंट पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i और बैक पैनल पर Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है।

Nothing Phone (3) स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

नथिंग फोन (3) को 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैक्सिबल एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM फ्रिक्वेंसी सहित 4500nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92.89% का है।

परफॉर्मेंस

Nothing Phone (3) को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल सीपीयू में 3.0GHz तक की स्पीड वाले Cortex-A720 परफॉर्मेंस कोर और 3.2GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-X4 प्राइम कोर के साथ ही 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करने वाला Qualcomm Kryo शामिल है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

ट्रांसपेरेंट बॉडी और यूनिक लाइटिंग वाले डिजाइन के लिए इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम और यूजर इंटरफेस को भी बेहद खास बनाया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो Nothing OS 3.5 के साथ मिलकर काम करता है। यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी अपने मोबाइल पर 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (3) में कुल चार कैमरा सेंसर लगाए गए हैं और चारों ही 50 मेगापिक्सल के हैं! इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, एफ/2.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 114˚ FOV की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं नथिंग फोन (3) 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इस फोन में बैटरी भी पावरफुल दी गई है। इंडिया में नथिंग फोन (3) 5,500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस ट्रांसपेरेंट 5जी फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि तकरीबन 54 मिनट में ही इसे 1 से 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।

Nothing Phone (3) फीचर्स

See Full Specs