Nothing Phone (3a) Lite हुआ लॉन्च, इसके पारदर्शी बैक पैनल पर चमकती है Glyph लाइट्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/Untitled-1.jpg

Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro के बाद आज कंंपनी ने इसी सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन मॉडल Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल भी ब्रांड की पहचान बने ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आया है जिसके बैक पैनल पर Glyph Light लगाई है। यह लाइट नोटिफिकेशन आने पर चमकती है और कई अन्य तरह के फंक्शन्स में भी काम आती है। नए नथिंग फोन (3ए) लाइट के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और ग्लोबल प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

नथिंग फोन 3ए लाइट में ग्लिफ़ लाइट बैक पैनल पर नीचे दाईं ओर प्लेस्ड की गई है। यह एक तरह की नोटिफिकेशन लाइट है जिसे यूजर अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। अलग-अलग कॉन्टेक्टस के लिए अलग-अलग तरह की लाइट नोटिफिकेशन चुनी जा सकती है। यह लाइट ​थर्ड पार्टी ऐप और कैमरा के साथ भी काम करती है। फोन के साइड पैनल पर Essential Key भी लगाई है जो सिर्फ दबाने पर ही कई तरह के टास्क ओपन कर सकती है।

नथिंग फोन (3ए) लाइट को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो Nothing OS 3.5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल को MediaTek Dimensity 7300 Pro ऑक्टा-कोर से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G615 MC2 GPU मौजूद है।

Nothing Phone (3a) Lite 5G फोन में 1080 x 2392 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 3000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट देती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Panda Glass की प्रोटेक्शन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह नथिंग फोन 10x digital zoom वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सैमसंग सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के साथ मिलकर काम करता है। Nothing Phone (3a) Lite का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

Nothing Phone (3a) Lite को पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यूजर्स को यह कुछ छोटी लग सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। एक निराशा वाली बात यह भी है कि नथिंग फोन (3ए) लाइट IP54 रेटिड है। इसे असरदार नहीं माना जाएगा।

कीमत और उपब्धता की बात करें तो Nothing Phone 3a Lite इंग्लैंड में सबसे पहले बिकेगा और आने वाले कुछ ही दिनों में भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। फिलहाल इस फोन का यूके प्राइस ही सामने आया है जो EUR 249 यानी 25,500 रुपये के करीब है। इस रेट में 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट मिलेगा। वहीं फोन के 8GB RAM + 256GB memory का प्राइस EUR 279 (तकरीबन 28,500 रुपये) है।

Nothing Phone (3a) Lite इंडिया में कब से बिकेगा, यह जानकारी तो कंपनी की ओर से अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि अगले एक-दो सप्ताह में ही इस फोन की सेल भारत में शुरू हो जाएगी। वहीं यह बात तो तय है कि नए नथिंग फोन की कीमत इंडिया में यूके की तुलना में काफी कम रखी जाएगी। हमारा अनुमान है कि नथिंग फोन 3ए लाइट का प्राइस 18,999 रुपये के करीब हो सकता है।