Nothing Phone (4b) होगा ब्रांड के नेक्स्ट स्मार्टफोन का नाम! कंपनी ने दिया हिंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/nothing-phone-4b.jpg

डिफरेंट डिजाइन वाले स्मार्टफोन बनाने के लिए फेमस टेक ब्रांड नथिंग इंडिया में अपना नया मोबाइल लेकर आ रही है। बीते सप्ताह ही कंपनी की द्वारा इसे टीज़ कर दिया गया था और अब जानकारी सामने आ रही है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) हो सकता है। ब्रांड के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर टीज़र वीडियोज़ शेयर की गई है जो फोन के नाम का हिंट दे रही हैं।

Nothing Phone (4b) डिटेल्स

​न​थिंग इं​डिया की ओर से शेयर की जा रही टीज़र वीडियोज़ में (4b) टाइटल को प्रोमोट किया जा रहा है। कंपनी ने सीधे तौर पर तो मोबाइल का नाम नहीं बताया है लेकिन टीज़र सामने आने के बाद माना जा रही है कि नथिंग के अपकमिंग 5जी फोन को इंडिया में Nothing Phone (4b) नाम के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी द्वारा शेयर की जा रही इन वीडियोज़ को आप नीचे देख सकते हैं। अगर आपको भी यही लगता है कि नया मोबाइल नथिंग फोन (4बी) ही होगा, तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

It's (b)eginning. pic.twitter.com/DWKwwggAf0

— Nothing India (@nothingindia) June 19, 2026

(b)usted. pic.twitter.com/b42Lk709lM

— Nothing India (@nothingindia) June 21, 2026

यह पहली बार है जब कंपनी कोई Phone (4b) लेकर आ रही है। इससे पहले सिर्फ ‘a’ टाइटल वाले न​थिंग फोन ही आते थे जिनमें कंपनी ने लाइट और प्रो मॉडल्स भी पेश किए हैं। फिलहाल इस अपकमिंग नथिंग फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि बेहद जल्द ब्रांड द्वारा Nothing Phone (4b) इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस की जा सकती है।

Nothing Phone (4a) प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

नथिंग फोन (4ए) की बात करें तो इसके बैक पैनल 63 mini-LEDs से लैस ग्लिफ़ लाइटिंग सिस्टम लगाया गया है। यह मोबाइल Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 11,76,492 AnTuTu score अचीव कर चुका है। नथिंग फोन (4ए) में यूजर्स को एंड्रॉयड 16 आधारित Nothing OS 4.1 मिलता है। इस फोन का स्टार्टिंग प्राइस ₹37,999 है। फोन पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल यहां क्लिक कर जान सकते हैं।

Phone (4a)

Nothing Phone (4a) में 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले लगी है। यह flexible AMOLED पैनल पर बनी ​स्क्रीन है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 440PPI और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इसें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मौजूद है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा लगा है। इस कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Samsung GN9 OIS सेंसर दिया गया है जो 3.5x optical zoom, 7x in-sensor zoom और 70x Ultra zoom की क्षमता वाले 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 8 मेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Phone (4a)

पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन (4ए) 5जी स्मार्टफोन 5,400mAh बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery benchmark स्कोर 14 घंटे, 42 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यूजर्स को इस फोन में 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स मौजूद हैं।