
ZTE के सब-ब्रांड Nubia ने अप्रैल महीन में अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए Red Magic 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। नुबिया ने इस फोन को सबसे पहले चीनी बाजार में उतारा था जिसने एक गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में टेक मार्केट में एंट्री ली है। Red Magic 3 के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने बता दिया था कि यह फोन जल्द ही ग्लोबल मंच पर भी लाया जाएगा जो इंडियन मार्केट में भी बिकेगा। वहीं अब Nubia ने Red Magic 3 की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। रेड मैजिक 3 आने वाली 17 जून को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।
वेबसाइट पर लिस्ट
Nubia India ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये Red Magic 3 के लॉन्च की डेट का खुलासा किया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर Red Magic 3 का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया है। इस वेबपेज पर फोन की फोटो व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल दिए जाने के साथ ही ‘नोटिफाई मी’ बटन भी लाईव किया गया है। कंपनी ने Red Magic 3 के प्रोडक्ट पेज पर हैशटैग GodModeOn के साथ ही 17 जून की तारीख भी लिखी है। इसी तारीख पर Red Magic 3 इंडियन मार्केट में दस्तक दे देगा।
फ्लिपकार्ट पर सेल
Red Magic 3 को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट करने के साथ ही Nubia ने इस आगामी स्मार्टफोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी पेश कर दिया है। फ्लिपकार्ट पर भी फोन को प्रोडक्ट पेज बनाया गया है जहां 17 जून की तारीख के साथ ही Red Magic 3 की डिटेल्स मौजूद है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि नुबिया रेड मैजिक 3 फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।
सुपरफास्ट गेमिंग
Nubia Red Magic 3 को कंपनी ने गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इस फोन को Xiaomi Black Shark 2 का कड़ा प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। गेमिंग लवर्स के लिए नुबिया ने अपने फोन को एयर लिक्विड कूलिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। वहीं फोन में Red Magic Game Space 2.0 मोड भी मौजूद है जो गेमिंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाता है। वहीं अच्छी विजुअल क्वालिटी के लिए फोन में कंपनी ने 90Hz सपोर्ट करने वाली बड़ी डिसप्ले दी है।
पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित रेडमैजिक 2.0 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.65-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए Nubia Red Magic 3 में 48-मेगापिक्सल का Sony IMX586 रियर सेंसर और 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Exclusive : इंडिया आ रहा है Vivo का पहला पंच-होल डिसप्ले वाला फोन, यहां देखें पहली लुक
पावर पावर बैकअप के लिए 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इनमें स्मार्टफोन के 6जीबी+128जीबी स्टोरेज की कीमत 3199 आरएमबी यानी लगभग 33,000 रुपए, 8जीबी+128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3499 आरएमबी यानी लगभग 36,200 रुपए है और 12जीबी+256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4299 आरएमबी यानी लगभग 44,500 रुपए है। बहरहाल देखना यह है कि इंडिया में Nubia Red Magic 3 कितने वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।




















