Nubia Red Magic 6S Pro गेमिंग फोन Snapdragon 888+ प्रोसेसर, 16GB रैम और 64MP कैमरा के साथ 6 सितंबर को होगा लॉन्च

Join Us icon

ZTE ने इस साल की शुरुआत में Nubia Red Magic 6 series को लॉन्च किया था। यह फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन टॉप-ऑफ-द-लाइन Snapdragon 888 SoC और 4050 mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया था। अब कंपनी नया गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नुबिया चीन में 6 सितंबर को Red Magic 6S series को लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने कई सारे स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया है। नुबिया का गेमिंग स्मार्टफोन 720Hz टच सैप्लिंग रेट और 120W फास्ट चार्ज के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले इसका Pro वेरिएंट TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। Nubia Red Magic 6S Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और दूसरे डिटेल लीक हो गई है।

Nubia Red Magic 6S Pro TENAA

Nubia चीन में 6 सितंबर को Red Magic 6S Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। TENAA की लिस्टिंग में नुबिया के गेमिंग स्मार्टफोन की डिटेल लीक हो गई हैं। नुबिया का यह फोन Qualcomm Snapdragon 888+ SoC के साथ पेश किया जाएगा। नुबिया के इस फोन में 8GB, 12GB और 16GB RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज दिया जाएगा।

बैटरी की बात करें तो इस फोन के प्रो मॉडल में 4,380 mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन का वजन 215 ग्राम और मोटाई 9.5mm हो सकती है। नुबिया का यह फोन ग्रीन, ब्लैक, रेड और ब्लू ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। नुबिया का ये गेमिंग स्मार्टफ़ोन एंड्रॉयड 11 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 200MP कैमरा, बदल जाएगा स्मार्टफोन से फोटोग्राफी का अंदाज

इस फोन के रियर पैनल में वर्टिकल कैमरा अरेंज किए गए हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64MP का है। फिलहाल रियर पैनल के अन्य कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी नहीं है। हमारा मानना है कि फोन में अल्ट्रावाइड और मैक्रो लेंस दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।नुबिया के अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन में 6.8-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 165Hz होगा। यह भी पढ़ें : Realme 8s स्मार्टफोन Flipkart पर हुआ लिस्ट, भारत में जल्द होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here