
ZTE के सब-ब्रांड ने भी आखिरकार अपने 5G स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। कंपनी ने शंघाई में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के दौरान इस फोन को पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने nubia X के नाम से पेश किया है। हालांकि, nubia X पिछले साल लॉन्च हो चुका है। लेकिन, इस बार कंपनी ने इसे 5G टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है।
फोन में पहले की तरह ही डुअल डिसप्ले दिया गया है। nubia X 5G में क्वॉलकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम के X50 मॉडम से लैस है। इसे भी पढ़ें: 30W फास्ट चार्जिंग और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आया Nubia Red Magic 3, गेमिंग का मिलेगा अलग एक्सपीरियंस
हालांकि, कंपनी ने डिवाइ की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा कंपनी ने nubia X 5G के लॉन्च और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
अगर बात करें पिछले साल लॉन्च हुए नूबिया एक्स की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें भी डुअल डिसप्ले दिया गया था जो कि 6.26-इंच और 5.1-इंच का था। प्राइमरी डिसप्ले 6.26-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) है, वहीं, सेकंडरी डिसप्ले 5.1-इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। एफ/1.8 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/1.7 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में कोई भी फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है। लेकिन पीछे भी डिस्प्ले होने की वजह से सेल्फी ली जा सकती है। फोन की बैटरी 3,800 एमएएच की है, जो क्विक चार्ज 3.0 को सपॉर्ट करती है।





















